वाराणसी: मेगा जॉब फेयर में युवाओं को मिली नौकरी | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
वाराणसी। शिवपुर के क्रीडेंस इंटरनेशनल स्कूल में बुधवार को रोजगार मेला (मेगा जॉब फेयर) लगा। इसमें कुल 208 युवाओं को जॉब ऑफर मिले। इस दौरान अबूधाबी की एक कम्पनी ने 20 युवाओं को छह लाख सालाना पैकेज का ऑफर दिया। योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार युवाओं को विदेश में नौकरी के सपने साकार करने को वृहद रोजगार मेलों का आयोजन कर रही है। इसी कड़ी में शिवपुर में लगे रोजगार मेले में 36 राष्ट्रीय और बहुराष्ट्रीय कम्पनियों ने हिस्सा लिया।
रोजगार मेला प्रभारी दीप सिंह ने बताया कि अबूधाबी में नौकरी के लिए स्किल इंडिया इंटरनेशनल सेंटर ने छह लाख के पैकेज पर 20 युवाओं को ऑफर दिया है। इसके अलावा मेले में अन्य नेशनल और मल्टी नेशनल कम्पनियों ने कुल 208 युवाओं को नौकरी का ऑफर दिए। उन्होंने बताया कि नौकरी पाए युवा को उस देश की भाषा, संस्कृति, वर्किंग कल्चर आदि की बारीकी से जानकारी दी जाएगी।


,%20FARIDPUR,%20MAHARUPUR,%20JAUNPUR%20%20MO.%209415234208,%209839155647,%209648531617%20%20%23NayaSaveraNetwork.jpg)