नया सवेरा नेटवर्क
मीरगंज जौनपुर। क्षेत्र के जरौना जंघई मार्ग पर स्थित सरैयां गांव के पास आमने सामने हुई बाइक भिड़ंत में तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दो के सिर व एक का जबड़ा मौके पर ही फूट गया। आस पास के लोगों ने तत्काल घायलों को उपचार के लिए भदोही लेकर चले गए। जहां तीनो की हालत गंभीर बताई जा रही है। मीरगंज थाना क्षेत्र के भोज का पूरा निवासी जय प्रकाश पाण्डेय व सुंदरलाल पाण्डेय घर से बुलेट मोटर सायकिल से रविवार की शाम जंघई बाजार आ रहे थे। तभी बाबा नगर के एक बाइक मैकेनिक का कर्मचारी अजय गौतम उर्फ बब्बू पुत्र अरविंद गौतम निवासी कसेरवा गुरगुजी बाइक लेकर घर जा रहा था। सरैयां गांव के पास दोनों की आमने सामने भिड़ंत हो गई। प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार अजय तेज रफ्तार में अचानक गाड़ी दाहिनी ओर मोड़ दिया। घटना के बाद मौके पर भारी संख्या में भीड़ जुट गई। सूचना पर मौके पर पहुंचे स्वजन घायल को उपचार के लिए एक निजी चिकित्सालय में ले गए जहां पर हालत नाजुक देख चिकित्सकों के सलाह पर बेहतर उपचार के लिए भदोही के एक निजी चिकित्सालय में लेकर चले गए। जहां हालत चिंताजनक बनी हुई हैं।
 |
Advt
|
 |
विज्ञापन |
 |
Advt
|
0 टिप्पणियाँ