जौनपुर: केंद्र सरकार भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए कर रही कार्य:राकेश | #NayaSaveraNetwork

जौनपुर: केंद्र सरकार भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए कर रही कार्य:राकेश  | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

भारत विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है:पुष्पराज सिंह

जिला कार्यालय पर भाजपा कार्यसमिति की हुई बैठक

जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी की रविवार को सीहीपुर स्थित जिला भाजपा कार्यालय पर जिला कार्यसमिति की बैठक जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह की अध्यक्षता में  हुई। बैठक के माध्यम से पार्टी पदाधिकारियों को संगठनात्मक रूप से प्रशिक्षित किया गया। जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में जिला प्रभारी राकेश त्रिवेदी ने उदबोधन दिया। बैठक में सरकार के कामकाज, संगठनात्मक विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि एवं जिलाध्यक्ष द्वारा डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पण्डित दीन दयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। तत्पश्चात सामूहिक रूप से राष्ट्र गीत बंदे मातरम का गायन किया गया। जिला प्रभारी राकेश त्रिवेदी ने संगठन एवं सरकार द्वारा गरीब कल्याण सेवा कार्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भाजपा का संगठन व सरकार राष्ट्र के निर्माण के लिए कार्य कर रही है। 2014 से नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र की सरकार भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। संगठन एवं सरकार के समन्वय से ही अंत्योदय के लक्ष्य को प्राप्त किया जा रहा है। भाजपा का कार्यकर्ता प्रदेश एवं केंद्र सरकार की रीतियों नीतियों एवं जनकल्याणकारी कार्यों की जानकारी आम जनमानस तक पहुंचाते हैं। भाजपा की डबल इंजन सरकार सुशासन की नीतियों पर आधारित है।ाज्य मंत्री स्वतन्त्र प्रभार गिरीशचंद्र यादव ने कहा कि भाजपा कैडर आधारित संगठन है। जिसकी विचारधारा राष्ट्रवादी है। भाजपा के लिए नेशन फर्स्ट जबकि विपक्ष के लिए फैमिली फर्स्ट है। भाजपा को देश की विरासत पर गर्व है जिसके चलते देश व प्रदेशसमृद्धि की ओर अग्रसर है, मोदी है तो मुमकिन है अब वै·िाक मंत्र बन गया है। केंद्र में ही नहीं बल्कि देश के विभिन्न राज्यों में भाजपा एवं उसके गठबंधन की सरकारें हैं। लोकसभा सदर प्रभारी बृजेन्द्र राय ने कहा कि भाजपा का संगठन एक परिवार के रूप में कार्य करता है। भाजपा का संगठन बूथ स्तर से लेकर जिला स्तर पर कार्य करता है। भाजपा की स्थापना सुशासन एवं राष्ट्र निर्माण के लिए की गई भाजपा विचारधारा वाली पार्टी है। सुशासन एवं विचारधारा को लेकर चलने वाली पार्टी वर्तमान में वि·ा के सबसे बड़े राजनीतिक संगठन में विद्यमान हो चुकी है। प्रदेश प्रवक्ता मनीष शुक्ला ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुये कहा जन कल्याण और राष्ट्र निर्माण के प्रति विगत नव वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने लक्ष्य आधारित जो कार्य किया है। उससे देश आज प्रगति और सम्मान के साथ-साथ जीवन समृद्धि के प्रत्येक क्षेत्र मे लगातार तीव्र गति से आगे बढ़ा है। प्रदेश मे भाजपा ने पांच वर्ष का कार्यकाल पूर्ण कर 2022 के चुनाव मे संगठन और कार्यकर्ताओं के प्रयास से एक बार पुन: पूर्ण बहूमत की सरकार बनी है।ौठक को संबोधित करते हुए राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी ने कहा कि पार्टी को और मजबूत करने के लिए हम लोगो को मिलकर और चिंतन करना होगा और इसी चिंतन के कारण ही आज भाजपा वि·ा की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। बैठक को संबोधित करते हुए एमएलसी बृजेश सिंह प्रिन्सु ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के स्वर्णिम नौ साल पूरे हो गये हैं और ये नौ साल देश के लिए बेमिसाल रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र सरकार के इस उपलब्धि को पर्चा के माध्यम से घर-घर पहुंचाने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने आये हुये अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का धन्यवाद देते हुये कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार गरीब कल्याण के लिए कार्य कर रही है। पिछली सरकारों ने भारत की छवि को धूमिल करने का कार्य किया, लेकिन नरेंद्र मोदी के कुशल एवं प्रभावी नेतृत्व ने वि·ा में भारत की छवि को मजबूत करने का कार्य किया है। भारत अब वि·ा की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत की सीमाएं सुरक्षित हुई है। संचालन जिला महामंत्री सुशील मिश्रा ने किया। उक्त अवसर पर विधायक रमेश सिंह, पूर्व विधायक सुरेन्द्र सिंह, पूर्व अध्यक्ष गण ब्राह्मदेव मिश्र, अशोक श्रीवास्तव, नगरपालिका अध्यक्ष के प्रतिनिधि डॉ रामसूरत मौर्य, नगरपालिका अध्यक्ष मंुगराबादशाहपुर कपिल मुनि गुप्ता, नगर पंचायत अध्यक्ष बदलापुर सीमा सिंह, जिला महामंत्री त्रय पीयूष गुप्ता, सुनील तिवारी, अमित श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष सुधाकर उपाध्याय, सुरेन्द्र सिंघानिया, संतोष सिंह, संदीप सरोज, जिला मंत्री रविन्द्र सिंह राजू दादा, उमाशंकर सिंह, राज पटेल, अवधेश यादव, प्रमोद यादव, विजय लक्ष्मी साहू, कोषाध्यक्ष संतोष मिश्रा, ब्लॉक प्रमुखगण उमेश तिवारी, सुनील यादव, विजय सिंह विद्यार्थी, संजय सिंह, बृजेश यादव, सत्येन्द्र सिंह फंटू, धीरू सिंह, डीसीएफ चेयरमैन धनंजय सिंह, पाणिनि सिंह, विपिन द्विवेदी, ओमप्रकाश सिंह, आमोद सिंह, नरेन्द्र उपाध्याय, रागिनी सिंह, अनिल गुप्ता, अजय सरोज, सुरेश धुरिया, मेराज हैदर, रोहन सिंह, सिद्धार्थ राय, विनीत शुक्ला, अंजना श्रीवास्तव, पुष्पा शुक्ला, गीता बिन्द, भूपेंद्र सिंह, इन्द्र्सेन सिंह, प्रमोद प्रजापति, विकास ओझा, बड़कउ पाण्डेय, निखिल सोनकर और नव निर्वाचित सभासद गण, मण्डल अध्यक्षगण सहित विभाग एवं प्रकल्प के संयोजकगण उपस्थित रहे।

*T K COACHING CLASSES | An Institute of pure and applied knowledge | C.B.S.E & UP BOARD | Admission Open | Class 6th, 7th, 8th, 9th, 10th, 11th & 12th | Director - Tarkeshwar Sir | Subject - Math, Physics, Chemistry, Biology, English | Mo. 884060 6138, 8802 403517 | Geeta Gyan Mandir Near Suhag Palace, Teachers Colony, Naiganj, Jaunpur*
विज्ञापन


*ADMISSION OPEN 2023-24  Affiliated to I.C.S.E. Board, New Delhi  Affiliation No. UP4562022  HARIHAR SINGH INTERNATIONAL SCHOOL  NURSERY to IXth   Umarpur, Jaunpur  ADMISSION OPEN 2023-24  Our Other Prestigious Branch Affiliated to C.B.S.E. Board, New Delhi  Affiliation No 2131832  HARIHAR PUBLIC SCHOOL  KULHANAMAU, JAUNPUR  Affiliated to U.P.Board   HARIHAR SINGH PUBLIC SCHOOL  |  UMARPUR, JAUNPUR  387 E, Parmanatpur, Umarpur, Near Maihar Devi Mandir, Jaunpur 9198331555, 7311119019, 9415207032 | #NayaSaveraNetwork*
Advt


*पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान - गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | आपकी सुंदरता में लगाए चार चांद | प्रत्येक 10 ​हजार तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | विवे​क सेठ मोनू | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा जौनपुर | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | सद्भावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर | 9838545608, 7355037762, 8317077790 | Naya Savera Network*
Advt.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ