जौनपुर: बारात गए युवक को दबंगों ने पीटा | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

शाहगंज जौनपुर। क्षेत्र के अर्गूपुरखुर्द गांव में अपने बुआ के लड़के की शादी समारोह में शामिल होने गए युवक को मनबढ़ दबंगों ने पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। शोरशराबे की आवाज सुनकर मौके पर भीड़ इकट्ठा देख दबंग मौके से फरार हो गए। बरातियों ने पुलिस को सूचना देकर उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार की रात खेतासराय थाना क्षेत्र के गुरैनी गांव निवासी राम दुलार वि·ाकर्मा के बेटे विनोद वि·ाकर्मा की बारात सोमवार की रात क्षेत्र के अर्गूपुर खुर्द गांव निवासी रजिन्दर वि·ाकर्मा के घर आई थी। अपने बुआ के लड़के की बारात में शामिल होने पहुंचे क्षेत्र के कोंहड़ा गांव निवासी राहुल वि·ाकर्मा (24) पुत्र स्व रामबचन वि·ाकर्मा की गुरैनी गांव निवासी मनबढो से कहासुनी हो गई जिसकी वजह से मनबढो ने राहुल को भीड भाड से दूर ले जाकर जमकर पिटाई कर दिया। शोरशराबे की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे अन्य बारातियों की भीड़ देखकर दबंग फरार हो गए। इसकी सूचना बरातियों ने पुलिस को दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। इस संबंध में पूछे जाने पर प्रभारी निरिक्षक सदानंद राय ने बताया कि घटना की तहरीर मिलने पर जानकारी हुई है। मामले की जांच कर तथ्यों के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

*Admission Open : Nehru Balodyan Sr. Secondary School | Kanhaipur, Jaunpur | Contact: 9415234111,  9415349820, 94500889210 | NayaSaveraNetwork*
Advt





*Admission Open - Session: 2023-24 - Nursery to IX & XI - Streams Available: Maths, Bio, Commerce & Humanities | Admission form Available At the School Office | D.B.S. Inter College (10+2) Affiliated | Kadipur, Ramdayalganj, Jaunpur  | Affiliation No.: 2131740 to CBSE New Dehli | Contact-9956972861, 9956973761*
विज्ञापन



*Mount Literaa Zee School | Great School. Great Future Jaunpur | Learning Today for A Better Tomorrow | Admissions Open 2023-24 NURSERY to GRADE XII | 7311171181, 82, 83, 87 | mlzs.jaunpur@mountlitera.com | www.mlzsjaunpur.com | Facebook : Mount Litera Zee School Jaunpur | Instagram : mountlierazeeschool_jaunpur | Jaunpur-Prayagraj Highway, Fatehganj, Jaunpur - 222132 | NayaSaveraNetwork*
Advt

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ