मऊ : अधिवक्ता महेंद्र यादव के आकस्मिक निधन से शोक की लहर | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
मऊ । मीरपुर रहीमाबाद के निवासी सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र में अपने सामाजिक कार्यों की वजह से संपूर्ण मऊ जिले में प्रसिद्ध पूर्व बसपा जिला अध्यक्ष एवं पूर्व प्रधान अधिवक्ता महेंद्र रामबदन यादव का उनके निवास स्थान पर 68वर्ष की अवस्था में शुक्रवार को आकस्मिक निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार शनिवार को वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर किया गया। वे अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उन्हें मुखाग्नि उनके बड़े सुपुत्र अशोक यादव ने दी। अंतिम संस्कार में मुंबई से उनके सबसे प्रिय छोटे भाई रमेश यादव, भतीजे निदेशक रामप्रवेश यादव, सबसे करीबी पारिवारिक मित्र आल इंडिया यादव महासभा मुंबई महासचिव समाजसेवी शिक्षाविद् चंद्रवीर बंशीधर यादव, शिक्षक सेना मुंबई उपाध्यक्ष मनीराम रामनिहोर यादव, लोकगीत गायक एवं कवि चंद्रशेखर शोभनाथ यादव, बंगलोर से उनके सुपुत्र अभियंता अशोक यादव, दिल्ली से अभियंता आनंद यादव ,गुरुग्राम से अभियंता आदर्श यादव, वहीं गांव में रहने वाले उनके बड़े सुपुत्र उच्च शिक्षित दुर्गेश यादव एवं विजय यादव , चचेरे भाइयों में राजेंद्र यादव, दिनेश यादव, भगवान यादव, लक्षीराम यादव, रामप्रसाद यादव भतीजे शुभम यादव के साथ ही वर्तमान, पूर्व जनप्रतिनिधि, अधिवक्ता, शिक्षक, समाजसेवी सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।
![]() |
| Advt. |
![]() |
| Advt |

%20%E0%A4%95%E0%A5%87%20%E0%A4%86%E0%A4%A6%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%B6%E0%A5%8B%E0%A4%82%20%E0%A4%AA%E0%A4%B0%20%E0%A4%B8%E0%A5%8D%E0%A4%A5%E0%A4%BE%E0%A4%AA%E0%A4%BF%E0%A4%A4%20%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%A6%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%BE%E0%A4%B2%E0%A4%AF%20-%20PAARTH%20GLOBAL%20ACADEMY%20%201248-%20Sahakari%20Colony%20(Purvi)%20Umarpur%20Ruhatta,%20Jaunpur-222002%20(U.P.)%20%20English%20Medium%20School%20C.B.S.E.%20Pattern%20%20Admission%20Open%20For-2023-2.jpg)
%20FOR%20SESSION%20-%202023-24%20%20Limited%20time%20Offer%20%20Important%20Disc.jpg)
%20%20Affiliation%20No.%202132085%20%20You%20Give%20Us%20Raw%20We%20Will%20transform%20them%20as..!%20AN%20EXPERT%20%207380691111,%20945356711.jpg)