नया सवेरा नेटवर्क
मीरगंज जौनपुर। क्षेत्र के रेलवे स्टेशन जंघई जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर 5 के बाहर बभनियांव रोड पर यात्री शेड, टिकट बुकिंग घर, शौचालय, पार्किंग , ओवरब्रिाज तत्काल बनाये जाने की मांग को लेकर जज सिंह अन्ना व भाकियू ने 2 घंटे तक जमकर हंगामा किया। उन्होंने कहा कि जौनपुर, मछलीशहर, बादशाहपुर मीरगंज की तरफ से आने जाने वाले भारी संख्या में रेल यात्रियों की सुविधा के लिए प्लेटफार्म 5 के बाहर ये सुविधाएं जरूरी हैं। कहा कि जंघई रेलवे पर विकास के लिए दो क्षेत्रों से अपार धन आया हुआ है। एक से रेलवे बोर्ड द्वारा निर्माण कार्य चल रहा है दूसरा अमृत रेलवे स्टेशन मद से विकास के लिए डेढ़ अरब रु पए के आसपास से जंघई जंक्शन का विकास होगा। लेकिन प्लेटफार्म नंबर 5 के बाहरी साइड में दीवाल बंद कर दिए जाने से रेलयात्रियों को कठिनाई हो रही है। वे रेल प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगा विरोध प्रदशर््ान किए। रविवार को 10 बजे दिन से 12 बजे तक हंगामा करने वालों ने रेल प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि 15 दिन के भीतर सड़क बंद करने वाली दीवाल नही हटाई गई तो उसे गिरा दिया जाएगा। इसके पूर्व किसान नेता की पत्नी सावित्री के निधन पर श्रद्धांजि अर्पित की गई। इस अवसर पर किसान यूनियन नेता राजनाथ यादव,जज सिंह अन्ना सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
%20FOR%20SESSION%20-%202023-24%20%20Limited%20time%20Offer%20%20Important%20Disc.jpg) |
Advt. |
%20%20Affiliation%20No.%202132085%20%20You%20Give%20Us%20Raw%20We%20Will%20transform%20them%20as..!%20AN%20EXPERT%20%207380691111,%20945356711.jpg) |
Advt
|
 |
विज्ञापन
|
0 टिप्पणियाँ