जौनपुर: शादी की खुशियां गम में तब्दील | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
करंजाकला जौनपुर। स्थानीय विकास खंड क्षेत्र के जंगीपुरकला ग्राम प्रधान के घर आयोजित वैवाहिक कार्यक्रम के विदाई के दिन ग्राम प्रधान के भाई की मौत से शादी की खुशियां गम मे तब्दील हो गर्इं। जानकारी के अनुसार जंगीपुरकला गांव के ग्राम प्रधान बिरजू के घर शनिवार बारात आई हुई थी रविवार विदाई होने के बाद लोग शादी की खुशियां मना रहे थे इसी दौरान ग्राम प्रधान के भाई की ह्मदय गति रु कने के कारण मौत होने की खबर ने लोगों की आंखों में आंसू भर दिया। शादी की खुशियां गम में तब्दील हो गई। स्वजनों ने बताया कि ग्राम प्रधान के भाई कन्हैया लाल 65 वर्ष कई दिनों से बीमार चल रहे थे। रविवार सुबह विदाई होने के बाद ग्राम प्रधान बिरजू के भाई कन्हैया लाल की हालत बिगड़ते देख जब उन्हें इलाज के लिए वाराणसी लेकर जाया जा रहा था इसी दौरान रास्ते में ही कन्हैयालाल ने दम तोड़ दिया। मौत की खबर से घर में मातम छा गया।