नया सवेरा नेटवर्क
लखनऊ। महानगर पुलिस ने गोवंश रक्षा सेवादल के प्रयागराज मण्डल अध्यक्ष को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने साथियों की मदद से किराए पर चलाने के लिए 17 एंबुलेंस ली थी।
जिन्हें आरोपियों ने गायब कर दी और रुपये भी नहीं दिए। इंस्पेक्टर डॉ. प्रशांत मिश्र ने बताया कि कौशांबी चायल निवासी उपेंद्र चंद्र कुशवाहा को न्यू हैदराबाद के पास से गिरफ्तार किया गया।
आरोपी के पास से एक एंबुलेंस मिली। पूछताछ करने पर पता चला कि आरोपी उपेंद्र गोवंश रक्षा सेवादल से जुड़ा है और प्रयागराज का मण्डल अध्यक्ष है। 11 अप्रैल 2023 के उत्तरधौना तिवारीगंज निवासी बृजेश कुमार सिंह ने मुकदमा दर्ज कराया था।
गोवंश रक्षा सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय राय है। जिसने किराए पर एंबुलेंस लगवाने पर प्रतिमाह 40 देने का दावा किया था। बृजेश सिंह ने साथियों के साथ मिल कर करीब 17 एंबुलेंस किराए पर लगवा दी। लेकिन उन्हें किराया नहीं दिया गया।
पूछताछ करने पर आरोपी टाल मटोल करते रहे। इसके बाद बृजेश ने मुकदमा दर्ज कराया। इंस्पेक्टर ने बताया कि संजय राय के साथ आसिफ सिद्दीकी, आलोक पाल, वर्षा उपाध्याय, गुलशन कुमार और भारती शर्मा को पुलिस तलाश रही है।
![]() |
Advt |
![]() |
विज्ञापन |
![]() |
विज्ञापन |
0 टिप्पणियाँ