जौनपुर: कृपाशंकर बनाये गये भाजपा प्रदेश सहसंयोजक | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
खुटहन जौनपुर। जिले के निवासी व महाराष्ट्र सरकार के पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह को महाराष्ट्र प्रान्त में मोदी 9 जनसंपर्क अभियान के प्रदेश सहसंयोजक की जिम्मेदारी दिए जाने से स्थानीय भाजपाइयों में खुशी का माहौल है। बुधवार को भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष नरेंद्र उपाध्याय के निज आवास पर एक बैठक कर पार्टी कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहरि किया। श्री उपाध्याय ने कहा कि प्रधानमंत्री लोक कल्याणकारी सरकार अपना नौ वर्षों का कार्यकाल सफलता पूर्वक पूरा करने जा रही है। योजनाओं से लाभांवित होने वाले पात्रों तक इसकी जानकारी पहुंचाने के लिए इसकी शुरु आत की गई है। जिसकी जिम्मेदारी श्री सिंह को दी गई है। उन्होंने कहा कि श्री सिंह कर्तव्यनिष्ठ, इमानदार और गरीबों, दलितों की आवाज उठाने वाले मुम्बई के लोकप्रिय जनसेवक रहे हैं। इसी के नाते पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने उन पर भरोसा जताया है। श्री सिंह को ऐसे पद पर आसीन होने से पार्टी के शीर्ष क्रम को और मजबूती मिलेगी। इस मौके पर बेचन पाण्डेय, अमरनाथ मिश्रा, प्रेमचंद तिवारी, अखिलेश बिंद, गुड्डू उपाध्याय आदि मौजूद रहे।