जौनपुर: पीएम किसान लाभार्थी शिविर में 1385 मामले निस्तारित | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। जिले की सभी न्याय पंचायतों के एक-एक ग्राम पंचायत में मंगलवार को कृषि विभाग द्वारा कैम्प आयोजित किया गया। 22 मई से 15 जून  तक चलने वाले प्रधानमंत्री किसान लाभार्थी संतृप्तिकरण अभियान के अंतर्गत लगने वाले शिविर के दूसरे दिन कुल 4198 किसानों ने अपने डाटा संशोधन के लिए अभिलेख जमा किया, जिसमें से 1385 मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया गया लंबित 2813 मामलों का निस्तारण जिला मुख्यालय से कराया जाएगा। उप कृषि निदेशक जय प्रकाश ने बताया कि कैम्प में किसानों की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से सम्बंधित समस्याओं का निराकरण जनपद के समस्त ग्राम पंचायतों में 15 जून तक किया जाएगा। उन्होंने किसानों से अपील किया कि ऐसे किसान जिनके खाते में पैसा नहीं जा रहा है। अपने समस्त अभिलेख यथा आधार, बैंक पासबुक, खतौनी की छायाप्रति लेकर आना होगा। मौके पर उनके डाटा की त्रुटियों को ठीक किए जाने से उनके भी खाते में सम्मान निधि का पैसा जाने लगेंगे। शिविर में कृषि, राजस्व, पंचायत, डाक एव कामन सर्विस सेंटर के कार्मिक उपस्थित रहे। कैम्प में नए कृषकों का पंजीकरण, सत्यापन, मूमि सत्यापन, आधार सीडिंग तथा इकेवाईसी जैसे कार्य मौके पर ही किए गए।

*पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान - गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | आपकी सुंदरता में लगाए चार चांद | प्रत्येक 10 ​हजार तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | विवे​क सेठ मोनू | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा जौनपुर | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | सद्भावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर | 9838545608, 7355037762, 8317077790 | Naya Savera Network*
Advt.


*प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2023-24 | निर्मला देवी फार्मेसी कॉलेज |(AICTE, UPBTE & PCI Approved) | Mob:- 8948273993, 9415234998 | नयनसन्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ0प्र0 | कोर्स - B. Pharma (Allopath), D. Pharma (Allopath) | द्विवर्षीय पाठ्यक्रम योग्यता, योग्यता - इण्टर (बायो/मैथ) And प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2023-24 | निर्मला देवी पॉलिटेक्निक कॉलेज | नयनसन्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ0प्र0 | ● इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | ● इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | ● सिविल इंजीनियरिंग | ● मैकेनिकल इंजीनियरिंग ऑटो मोबाइल | ● मैकेनिकल इंजीनियरिंग प्रोडक्शन | ITI अथवा 12 पास विद्यार्थी सीधे | द्वितीय वर्ष में प्रवेश प्राप्त करें। मो. 842397192, 9839449646 | छात्राओं की फीस रु. 20,000 प्रतिवर्ष |  #NayaSaberaNetwork*
Advt.


*Admission Open : Nehru Balodyan Sr. Secondary School | Kanhaipur, Jaunpur | Contact: 9415234111,  9415349820, 94500889210 | NayaSaveraNetwork*
Advt

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ