नया सवेरा नेटवर्क
जलालपुर जौनपुर। त्रिलोचन महादेव मंदिर स्थित क्षत्रिय धर्मशाला में भारतीय जनता पार्टी मण्डल जलालपुर की मण्डल कार्यसमिति एवं महासंपर्क अभियान कार्यशाला आयोजन किया गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य वक्ता जिला महामंत्री डॉ अजय कुमार सिंह ने कहा कि देश के सभी वर्गों के उन्नयन को समर्पित वि·ा के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता देश के यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी जी के सफलतम 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में हम सभी कार्यकर्ता ये संकल्प लें कि आगामी लोकसभा चुनाव में एक बार फिर से प्रचंड बहुमत के साथ मोदी को प्रधानमंत्री बनाएंगे। घर घर सम्पर्क के माध्यम से देश के सामान्य जन की अपेक्षाओं पर खरी भाजपा सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाकर उन्हें पार्टी से जोड़ने का काम करेंगे। अभियान के जिला संयोजक, जिलाउपाध्यक्ष, मण्डल प्रभारी वृजेश सिंह ने वृत्त निवेदन के साथ अभियान के सम्बंध में आगामी करणीय कार्यों की विस्तार से चर्चा की। अध्यक्षता,स्वागत उदबोधन मण्डल अध्यक्ष रणविजय सिंह एवं संचालन मण्डल महामंत्री कृष्णचन्द्र चौबे ने किया। इस अवसर पर पंकज सिंह,डॉ विजय मिश्रा, प्रदीप चौहान,अनिल सिंह,श्रीनिवास राय, सूर्यजीत सिंह, राजबहादुर दुबे,धीरेंद्र सिंह,उदयप्रताप सिंह,भैयालाल सरोज,प्रदीप गिरी, सुशील निषाद, किशन, ललितमोहन सिंह,शशि दुबे,सौरभ गुप्ता,सुगम सिंह,अवधेश पटेल,विपिन सिंह, विवेक सिंह, उमानाथ, मुसाफिर, अनिल सरोज, विनोद कन्नौजिया, रामआसरे गुप्ता, सत्यम अग्रहरि,विनय शर्मा आदि उपस्थित रहे।
 |
Advt
|
 |
Advt |
,%20FARIDPUR,%20MAHARUPUR,%20JAUNPUR%20%20MO.%209415234208,%209839155647,%209648531617%20%20%23NayaSaveraNetwork.jpg) |
विज्ञापन
|