प्रयागराज: शिव विशाल बने प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
प्रयागराज। यूपी कंफेडरेशन ऑफ आल इंडिया ट्रेडर्स के चेयरमैन एवं आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता सोमवार को प्रयागराज पहुंचे। इस अवसर पर सिविल लाइंस स्थित रेस्टोरेंट में शहर के व्यापारियों के साथ बैठक में भाग लिया। व्यापारियों ने संजय गुप्ता का गर्मजोशी से स्वागत किया।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवीण मिश्रा, महेन्द्र गोयल की संतुति पर प्रयागराज इकाई का पुनर्गठन किया गया। इसमें शिव विशाल गुप्ता को अध्यक्ष, संजीव को महामंत्री, आशीष केसरी को कोषाध्यक्ष, अरुणेश जायसवाल एवं अजय गुप्ता को वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर सर्वसम्मति से चुना गया।
उपाध्यक्ष संदीप अग्रवाल, जीतेन्द्र गुप्ता, अविनाश केसरवानी, शरद सिंघल, संजय जैन बनाए गए। जबकि सह मंत्री पद पर अजय केसरवानी, प्रवीण अग्रवाल, राहुल गुप्ता, राधेश्याम चौरसिया, मनीष केसरवानी, प्रदीप केसरवानी, अन्नू पांडेय के नाम की घोषणा की गई।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष के साथ व्यापारियों ने जीएसटी, ई-कामर्स कंपनियों से प्रभावित व्यापार, एफएसएसआई के अंतर्गत निर्माताओं को आने वाली दिक्कतों पर चर्चा की। संजय गुप्ता ने कहा व्यापारियों के सामने अनेक चुनौतियां हैं। विदेशी ई-कॉमर्स कंपनियां देश के परंपरागत व्यापार को चौपट कर रही हैं। कहा कि ई-कॉमर्स व्यापार करने की नई विधा है।
परंपरागत व्यापारियों को भी अपने व्यापार को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर लाना होगा। महेन्द्र गोयल ने कहा कि सरकार को देश के आठ करोड़ खुदरा व्यापारियों को बचाने के लिए तत्काल ई-कामर्स पॉलिसी को लागू करना चाहिए। विभु अग्रवाल एवं अध्यक्ष शिव विशाल गुप्ता ने कहा कि सरकार का जीएसटी का राजस्व लगातार बढ़ रहा है पर इसकी जटिलताओं के कारण छोटे व्यापारी की दुकानें बंद होती जा रही हैं।