गाजीपुर: वन विभाग द्वारा लाइफ मिशन जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन | #NayaSaveraNetwork
- पर्यावरण संरक्षण के लिए बच्चों सहित सभी लोगों को दिलाई गई शपथ
कृष्णा सिंह
रामपुरमाँझा, गाजीपुर। स्थानीय क्षेत्र के बासूचक गांव में श्री विक्रमा सिंह इंटर कॉलेज पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आवाहन पर वन विभाग नन्दगंज रेंज द्वारा "लाइफ मिशन" जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन। इस अवसर पर नन्दगंज रेंज के उप क्षेत्रीय वन अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह ने लाइफ मिशन के विषय पर प्रकाश डाला जिसमें वैश्विक जलवायु करवाई कथा के सामने व्यक्तिगत व्यवहार लाने पर ध्यान केंद्रित किया गया।
उन्होंने रेखांकित किया कि लाइफ मिशन हमे वह सब करने के लिए प्रेरित करता है जो पर्यावरण की रक्षा के लिए हमारे दैनिक जीवन में किया जा सकता है और हमारी जीवन शैली में क्रमिक परिवर्तन करके पर्यावरण की रक्षा की जा सकती है।
उन्होंने लोगों को पानी बचाने, ऊर्जा बचाने प्लास्टिक का प्रयोग न करने,जैविक खेती और पोषण युक्त भोजन, कूड़ा कचरा कम करने स्वस्थ जीवनशैली व इलेक्ट्रॉनिक कचरा कम करने की बात कही। साथ ही कॉलेज के बच्चों सहित सभी लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए शपथ दिलाई गई।
इस मौके पर उप क्षेत्रीय वन अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह, राम आशीष माली, रामकेर यादव, कृष्णा सिंह, प्रधानाध्यापक, अध्यापक आदि मौजूद थे।
![]() |
विज्ञापन |