जौनपुर: मंडप छोड़ भागा दूल्हा, शादी से किया इंकार | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
- पुलिस ने थाने में दोनों पक्षों में कराई सुलह
जलालपुर। विवाह का मंडप छोड़कर भागे दूल्हे ने शादी से इंकार कर दिया। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद मामले में सुलह हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार बिंद गांव मे शनिवार की शाम बेलवा थाना मड़ियाहूं से बारात आई थी। जयमाल कार्यक्रम के प्रारंभ में लड़के ने शौच का बहाना बनाकर मंडप छोड़कर फरार हो गया।
अगुआ ने आशंका व्यक्त करते हुए लड़की के घरवालों को बताया और लड़की पक्ष के लोग लड़के को वापस मंडप में लाकर विवाह करने की बात कही परन्तु लड़का विवाह करने को राजी नहीं हुआ तभी लड़की के घर वालों एवं ग्राम प्रधान ने उक्त घटनाक्रम की सूचना पराऊगंज पुलिस चौकी पर दिया।
मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को पुलिस चौकी पर ले आये। लड़की के घरवालों के द्वारा दिये गए प्रार्थना पत्र के बाद उक्त प्रकरण में पुलिस के हस्तक्षेप से दोनों पक्षों ने आपस में सुलह समझौता कर लिया और बिना शादी किए दूल्हे सहित बाराती अपने घर लौट गये। उक्त घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।