लखनऊ: हॉकी स्टिक पाकर खिलाड़ियों के चेहरे खिले | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
लखनऊ। मो. शाहिद हॉकी स्टेडियम में रविवार को हॉकी इण्डिया की तरफ से भेजी गई हॉकी स्टिक पाकर खिलाड़ियों के चेहरे खिल उठे। खेल निदेशक एवं हॉकी यूपी के सचिव डा. आरपी सिंह ने हॉकी इण्डिया की तरफ से भेजी गई करीब दो दर्जन हॉकी स्टिक और गेंद बालिका खिलाड़ियों को प्रदान की।
यही नहीं सभी खिलाड़ियों को उत्तर प्रदेश की जर्सी भी प्रदान की। यही किट पहन कर ये बालिकाएं जूनियर राष्ट्रीय चैंपियनशिप में उतरेंगी। इस मौके पर हॉकी इण्डिया के राष्ट्रीय चयनकर्ता रजनीश मिश्र, टीम कोच जितेंद्र भदौरिया, मैनेजर सुषमा कुमारी समेत कई हस्तियां मौजूद रहीं।