प्रयागराज: सभी मंडलों में होंगे उच्च शिक्षा के कार्यालय | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
प्रयागराज। उच्च शिक्षा विभाग से संबंधित समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए सभी मंडलों में क्षेत्रीय कार्यालय खोलने की तैयारी है। इसका प्रस्ताव उच्च शिक्षा निदेशालय की ओर से शासन को भेजा जा चुका है। इसके अलावा लखनऊ और आगरा में कैंप कार्यालय भी खोलने की तैयारी चल रही है।
वर्तमान में उच्च शिक्षा के आठ क्षेत्रीय कार्यालय वाराणसी, मेरठ, गोरखपुर, बरेली, झांसी, आगरा, लखनऊ व कानपुर में संचालित हैं।
इनके माध्यम से महाविद्यालयों के शिक्षकों एवं कर्मचारियों की समस्याओं का समुचित समाधान नहीं हो पा रहा। इन्हें बार-बार शिक्षा निदेशालय प्रयागराज के चक्कर लगाने पड़ते हैं। ऐसे में मंडल मुख्यालयों स्तर पर उच्च शिक्षा विभाग का कार्यालय खोलने की बात चल रही है। प्रदेश के 18 में से दस बचे हुए मंडलों में ये कार्यालय खुलेंगे।
![]() |
Advt |
![]() |
विज्ञापन |
![]() |
Advt |