नया सवेरा नेटवर्क
प्रयागराज। सम्राट हर्षवर्धन बुद्ध विहार अरैल में शुक्रवार को तिपावनी बुद्ध पूर्णिमा पर्व का शुभारंभ भिक्खु संघ की ओर से पूजन कर किया गया। सामूहिक भोजन-दान का भी आयोजन किया गया। संस्था के प्रबंधक निदेशक डॉ. जीएस शाक्य ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। शाम 6:00 बजे बुद्ध विहार में सामूहिक दीपदान हुआ।
अंत में मंगल कामना करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया। कार्यक्रम में संस्था के चेयरमैन विनोद विक्रम, डायरेक्टर फाइनेंस विनोद कुशवाहा, एडवोकेट सीएल कुशवाहा, राम अक्षयवर, शशीकांत मौर्य, श्रीकांत श्याम प्रकाश कुशवाहा, नागेंद्र चौधरी, लक्ष्मण प्रसाद कुशवाहा, रामराज, गीता कुशवाहा, लालती आदि मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ