लखनऊ: भूपेंद्र ने दी भाजपा प्रत्याशियों को जीत की बधाई | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
लखनऊ। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने पार्टी के विधान परिषद प्रत्याशियों की विजय पर उन्हें बधाई देते हुए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी मानवेन्द्र सिंह एवं पद्मसेन चौधरी को प्रचंड जीत दर्ज करने की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं।
यह जीत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के उत्कृष्ट नेतृत्व तथा भाजपा की उत्तम नीतियों की जीत है। उन्होंने कहा कि विधान परिषद में सदस्य के रूप में सदन में आपकी उपस्थिति अंत्योदय तथा सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के संकल्प को और अधिक मजबूत करेगी।