लखनऊ: मिर्च झोंक कर महिला का पर्स छीनते बदमाश गिरफ्तार | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
लखनऊ। ठाकुरगंज के हुसैनाबाद में शुक्रवार शाम महिला की आंख में मिर्च झोंक कर पर्स लूटने का प्रयास किया गया। आंख में जलन होने के बाद भी महिला पर्स बचाने के लिए बदमाश से भिड़ गई और शोर मचा दिया। हल्ला होने पर राहगीर मदद के लिए दौड़ पड़े। इस बीच हुसैनाबाद चौकी से सिपाही भी पहुंच गए। जिन्होंने लुटेरे को गिरफ्तार कर लिया।
हाता सितारा बेगम निवासी निर्मला (55) घरों में खाना बनाती हैं। शुक्रवार शाम करीब आठ बजे वह काम पर जा रहीं थीं। सीएमएस स्कूल के पास एक युवक सामने आ गया। जिसने निर्मला की आंख में मिर्च झोंकते हुए पर्स छीनने का प्रयास किया।
बदमाश से पर्स बचाने के लिए निर्मला चिल्लाने लगी। उनकी आवाज सुन कर राहगीर मदद के लिए दौड़ पड़े। लूट में असफल बदमाश भीड़ से बचने के लिए गली की तरफ भागा। एडीसीपी पश्चिम चिरंजीव नाथ सिन्हा ने बताया कि पर्स लूटने की कोशिश में विफल होने पर बदमाश गली के अंदर भागा था। उन्होंने बताया कि गली में आगे जाने का रास्ता नहीं था। जिससे बदमाश फंस गया।
इस बीच राहगीर और सिपाही पीछा करते हुए पहुंच गए और लुटेरे को दबोच लिया। पूछताछ में बदमाश की पहचान सआदतगंज मोतीलाल चौक निवासी शहनवाज के तौर पर हुई। जिसके खिलाफ महिला की तहरीर पर लूट का मुकदमा दर्ज किया गया है।
![]() |
Advt |