जौनपुर: प्रेक्षक ने बूथों की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
- पुलिस अधिकारियों को कड़े बंदोबस्त का दिया निर्देश
जौनपुर। नगरीय निकाय निर्वाचन 2023 के मद्देनजर चुनाव प्रेक्षक मनोज कुमार सिंह ने जनपद के कई मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया साथ ही स्ट्रांग रूम व बूथों के आसपास की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
जनपद में निकाय चुनाव के लिए प्रथम चरण में आगामी 4 मई 2023 को मतदान होगा इसकी तैयारियों के मद्देनजर प्रेक्षक ने भीमराव अंबेडकर जूनियर हाई स्कूल, आदर्श कन्या इंटर कॉलेज, प्राथमिक विद्यालय खेतासराय, रामेश्चर प्रसाद साहू बालिका इंटर कॉलेज शाहगंज, सल्तनत पीजी कॉलेज एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय श्री कृष्ण नगर बदलापुर, प्राथमिक विद्यालय भलुवाई बदलापुर में पहुंचकर मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आम जनता से मुलाकात की और शिकायतों के सम्बन्ध में जनसुनवाई की।
उन्होंने स्ट्रांग रूम व बूथों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था देखी। उन्होंने बूथों पर प्रकाश, पेयजल व साफ-सफाई की व्यवस्था कराने के लिए सम्बंधित को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग की मंशा के अनुरूप ही मतदान व मतगणना को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराया जाएगा। इस दौरान संवेदनशील अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों की जानकारी लेने के साथ ही उन्होंने पुलिस अधिकारियों को सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त कराने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
![]() |
Advt |
![]() |
विज्ञापन |
![]() |
विज्ञापन |