मछलीशहर विधायक डॉ. रागिनी सोनकर के गढ़ में लहराया BSP का झंडा, सभासद भी 15 में से सिर्फ 5 जीते | #NayaSaveraNetwork
एके जायसवाल @ नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। जौनपुर ही नहीं बल्कि पूरे पूर्वांचल और उत्तर प्रदेश में लोकप्रियता मछलीशहर की विधायक डॉ. रागिनी सोनकर ने गढ़ मछलीशहर नगर पंचायत में निकाय चुनाव के मझे खिलाड़ी नगर पंचायत मछलीशहर के अध्यक्ष पद के बसपा प्रत्याशी संजय कुमार जायसवाल ने बसपा का परचम लहरा दिया। इतना ही नहीं 15 वार्डों में सपा ने प्रत्याशी उतारे थे उसमें से महज 5 प्रत्याशी है सभासद के लिए चुने गए। विधानसभा चुनाव के बाद हुए निकाय चुनाव में डॉ. रागिनी सोनकर की इसे पहली हार कह सकते हैं। वह अपने गढ़ में सपा का किला बचाने में नाकामयाब साबित हुईं। इस सीट पर सपा का प्रत्याशी दूसरे, तीसरे पर नहीं बल्कि चौथे नंबर पर रहा। 3054 वोट पाकर भाजपा के प्रत्याशी नितेश जायसवाल दूसरे स्थान पर और 2591 वोट पाकर एमआईएमआईएम के प्रत्याशी गुलाम रसूल उर्फ बबलू राइन तीसरे स्थान पर रहे। समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को महज 1993 वोट मिले जबकि कांग्रेस प्रत्याशी महमूद आलम को 1448 मत मिले।
सभासद पद के सपा प्रत्याशी की बात करें तो वार्ड संख्या 3 कजियाना से डॉ. हस्सान, 5 पूरा दोषी से शरीफ, 6 सादीगंज दक्षिणी से रेशमा परवीन, 10 उमराना से सुजीत, 14 खानजादा से जुबेर ने सभासद पद के लिए हुए चुनाव में जीत दर्ज की। इसके अलावा 5 सीटों पर बीजेपी, 2 सीट पर कांग्रेस और 1-1 सीट पर बीएसपी, निर्दलीय, एआईएमआईएम के प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की।
जीते हुए सभासद मछलीशहर नगर पंचायत
1. पूरा जियाई : गुलाब चंद BJP 248
2. पूरा नंदलाल : सुशीला BJP 399
3. कजियाना : डा. हस्सान SP 328
4. कृपा शंकर नगर : सुरेश जायसवाल BSP 468
5. पूरा दोषी : शरीफ SP 297
6. सादीगंज दक्षिणी : रेशमा परवीन SP 261
7. सादीगंज उत्तरी : मोनिका जायसवाल BJP 486
8. कोतवाली : फराज सिद्दीकी AIMIM 462
9. पूरादोषी : वीरेंद्र BJP 252
10. उमराना : सुजीत SP 272
11. कायस्थाना : गीतांजलि निर्दलीय 544
12. अलवियाना : जिया मोहम्मद Congress 457
13. पुरानी बाजार : गीत BJP 533
14. खानजादा : जुबेर SP 287
15. महतवाना : औन मोहम्मद Congress 281