एके जायसवाल @ नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। मछलीशहर नगर पंचायत से बसपा के प्रत्याशी संजय कुमार जायसवाल ने अपने दम पर इस चुनाव में जीत दर्ज की। वह तीन बार पहले भी नगर पंचायत के चेयरमैन रह चुके है। बसपा के वोट बैंक की बात करें तो यहां पर सिर्फ एक वार्ड में ही बसपा का सभासद चुना गया। बाकी 5 सपा के, 5 बीजेपी के, 2 कांग्रेस के, एक निर्दल और एक एमआईएमआईएम का सभासद विजयी हुआ है। मजे की बात तो यह है कि नगर पंचायत के सभासद जब बोर्ड की मीटिंग में बैठेंगे तो उसमें भाजपा और सपा का पलड़ा भारी रहेगा, हालांकि तीन बार पहले भी नगर पंचायत का कार्यकाल देख चुके संजय जायसवाल मझे हुए खिलाड़ी है और वह यह सिचुएशन बड़े आराम से हैंडल कर सकेंगे। हालांकि किसी प्रस्ताव को लेकर हो-हल्ला के आसार रहेंगे क्योंकि मछलीशहर नगर पंचायत की जनता ने संजय को बसपा की ओर से जीताया है लेकिन सभासद के लिए सिर्फ एक प्रत्याशी को सदन में भेजा है। वार्ड नं. 4 कृपा शंकर नगर से सुरेश जायसवाल बसपा के टिकट पर सभासद पद के लिए चुने गए हैं।
![]() |
File Photo |
जीते हुए सभासद मछलीशहर नगर पंचायत
1. पूरा जियाई : गुलाब चंद BJP 248
2. पूरा नंदलाल : सुशीला BJP 399
3. कजियाना : डा. हस्सान SP 328
4. कृपा शंकर नगर : सुरेश जायसवाल BSP 468
5. पूरा दोषी : शरीफ SP 297
6. सादीगंज दक्षिणी : रेशमा परवीन SP 261
7. सादीगंज उत्तरी : मोनिका जायसवाल BJP 486
8. कोतवाली : फराज सिद्दीकी AIMIM 462
9. पूरादोषी : वीरेंद्र BJP 252
10. उमराना : सुजीत SP 272
11. कायस्थाना : गीतांजलि निर्दलीय 544
12. अलवियाना : जिया मोहम्मद Congress 457
13. पुरानी बाजार : गीत BJP 533
14. खानजादा : जुबेर SP 287
15. महतवाना : औन मोहम्मद Congress 281
0 टिप्पणियाँ