नया सवेरा नेटवर्क
- मुख्यमंत्री ने जीत के लिए कार्यकर्ताओं में भरा जोश
- बिना भेदभाव के जनकल्याणकारी योजनाओं का दिया जा रहा लाभ
जौनपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नगरपालिका परिषद, नगर पंचायत एवं सभासदों को जीत दिलाने के लिए कार्यकर्ताओं में जोश भरा। कहा कि चुनाव के दौरान लोग तरह तरह के प्रलोभन और घोषणाएं करते हैं लेकिन उनके इस रणनीति को असफल करने के लिए कार्यकर्ताओं को कमर कसनी होगी।
कहा कि सरकार के विकास कार्य छिपा नहीं है जौनपुर में स्व.उमानाथ सिंह के नाम पर बना मेडिकल कॉलेज शुरू हो गया है। राज्यमंंत्री स्वतंत्र प्रभार गिरीशचंद्र यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का स्वागत करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में विकास कार्य जनपद में भी तेज गति से हो रहा है।
बिना भेदभाव के जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जनता को मिल रही है। जब भाजपा के महापौर, नगरपालिका व नगरपंचायत के अध्यक्ष होगें तो जो विकास कार्यों में रूकावट आ रही है वोह अपने आप समाप्त हो जायेगी। देश और प्रदेश में हाईवे और सड़कों का जाल बिछ गया है जो कार्य प्रदेश में 70 सालों में नहीं हुआ वह कार्य भाजपा के शासन काल में छह वर्षों में हुआ।
कहा कि दस करोड़ जनता को पांच लाख का स्वास्थ्य बीमा और 54 लाख गरीबो को एक एक आवास सरकार ने मुहैया कराया। उन्होंने कहा कि अपराधी रंगदारी मांगने को कौन कहे अब अपनी जान बचाने की गुहार लगा रहे हैं। राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी ने कहा कि भाजपा सरकार सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास के मंत्र पर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा मंे ठोस कार्य कर रही है। महिलाओं का वचर्सव हर क्षेत्र में है।
विधान परिषद सदस्य बृजेश सिंह प्रिंसू ने कहा कि कोई भी छोटा बड़ा चुनाव हो भाजपा के कार्यकर्ता बड़ी शिद्दत के साथ लड़ते हैं। इस बार पूरे प्रदेश में भाजपा की लहर चल रही है और अधिक से अधिक भाजपा के महापौर और अध्यक्ष चुने जायेगें। सांसद बीपी सरोज, पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह, अजय शंकर दूबे अज्जू ने भी सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए प्रत्याशियों को जिताने की अपील की।
चुनावी सभा को विधान परिषद सदस्य विद्या सागर सोनकर, बदलापुर विधायक रमेश मिश्रा, केके सिंह, राकेश त्रिवेदी, विनय सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव, मंुगराबादशाहपुर नगरपालिका परिषद के प्रत्याशी कपिल मुनि, शाहगंज नगरपालिका परिषद की अध्यक्ष गीता जायसवाल सहित अन्य भाजपा नेताओं ने संबोधित किया।
इस मौके पर प्रभारी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह, शाहगंज विधायक रमेश सिंह, पूर्व सांसद कृष्ण प्रताप सिंह केपी, विधायक आरके पटेल, पूर्व विधायक सुरेंद्र प्रताप सिंह, भाजपा नेता दिनेश सिंह बब्बू, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ओमप्रकाश सिंह, जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह, मछलीशहर जिलाध्यक्ष रामविलास पाल, सूर्य प्रकाश सिंह मुन्ना, नीरज सिंह, पीयूष गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन सुशील मिश्रा ने किया।
![]() |
विज्ञापन |
0 टिप्पणियाँ