जौनपुर: सपा ने 6 वर्षों के लिये पंकज को किया पार्टी से निष्कासित | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। बीते नगर पालिका परिषद के चुनाव में रात में शराब पीकर लगातार फोन करना एवं पार्टी के वरिष्ठ नेताओं व जिला संगठन पर अभद्र टिप्पणी करना पार्टी के आचरण के खिलाफ है। आरोपी पंकज मौर्य पुत्र मुकेश मौर्य निवासी सैदनपुर, पोस्ट मुरादगंज, जनपद जौनपुर ने उपरोक्त कार्य करके पार्टी के अनुशासन के खिलाफ काम किया है। ऐसे में पकज मौर्य को पार्टी से 6 वर्षों के लिये तत्काल प्रभाव से निष्कासित कर दिया गया है। यह जानकारी समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष डा. अवधनाथ पाल एवं सपा पिछड़ा वर्ग के जिलाध्यक्ष श्याम नारायण बिन्द ने संयुक्त रूप से प्रेस को जारी विज्ञप्ति के माध्यम से दी है। पदाधिकारीद्वय ने बताया कि इस निष्कासन की जानकारी प्रदेश अध्यक्ष को भी लिखित रूप से अवगत करा दिया गया है।
![]() |
| विज्ञापन |


