जौनपुर: खाताधारक के खाते से उड़ाए 51 हजार | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
युवक को हिरासत में लेकर पुलिस मामले की जांच में जुटी
शाहगंज जौनपुर। क्षेत्र के बड़ागांव स्थित युनियन बैंक की शाखा में खाता संचालित करने वाले खाताधारक महिला के खाते से जालसाजों ने उसके खाते से इक्यावन हजार रु पये उड़ा दिये। महिला ने अपना खाता चेक करवाया तो उसके होश उड़ गए। पीडि़त ने इसकी शिकायत कोतवाली पुलिस को दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्र के बड़ागांव निवासी सोवरा देवी पत्नी स्व लल्लन प्रसाद का बड़ागांव स्थिति युनियन बैंक आफ इंडिया में अपना खाता है। महिला का आरोप है की हमे जब भी पैसा निकालना होता था तो बैंक के समीप स्थित एक जनसेवा केंद्र से पैसे का लेन देन कर लिया करती थी। किसी तरह जालसाजों ने उनके खाते से इक्यावन हजार रु पये निकाल लिए। रविवार को सोवरा देवी ने अपने फोन का मैसेज चेक कर रहे थे। तो बैक का मैसेज देखा तो उनको शक हुआ। उन्होंने युनियन बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र पर अपना अकाउंट चेक करवाया। तो बैलेंस देखकर उनके होश उड़ गए। सोवरा देवी ने इसकी सूचना पुलिस को लिखित दिया। सोवरा देवी के कहने के अनुसार पुलिस जनसेवा केंद्र के एक युवक को हिरासत में लेकर मामले की जांच में जुटी। इस संबंध में पूछे जाने पर प्रभारी निरिक्षक सदानंद राय ने बताया कि एक महिला के अकाउंट से 51 हजार रु पया निकालने का मामला प्रकाश में आया है जांच की जा रही है। तथ्यों के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
,%20FARIDPUR,%20MAHARUPUR,%20JAUNPUR%20%20MO.%209415234208,%209839155647,%209648531617%20%20%23NayaSaveraNetwork.jpg)

,%20%20%E0%A4%93%E0%A4%B2%E0%A4%82%E0%A4%A6%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%9C%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%20%E0%A4%B8%E0%A4%AE%E0%A5%8D%E0%A4%AA%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%95%20%E0%A4%95%E0%A4%B0%E0%A5%87%E0%A4%82%20Mo.%209151640745,%209236196989%20%20%23NayaSaveraNetwork.jpg)