जौनपुर: ट्रैक्टर की चपेट में आने से सिपाही की मौत | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
सड़क पर गिराकर छोड़ी गई बालू के चलते हुआ हादसा
जौनपुर। जिले के बक्शा थाने पर तैनात सिपाही अरु ण सिंह 25 वर्ष की मंगलवार को नौपेड़वा बाजार के पास ट्रैक्टर की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है। बाराबंकी जनपद के हैदरगढ़ निवासी 25 वर्षीय अरु ण सिंह पुत्र अनिल सिंह बीते करीब तीन वर्षों से बक्शा थाने पर तैनात थे। अरु ण कम्यूटर ऑपरेटर का कार्य करते थे। वह सुबह किसी जरूरी काम से नौपेड़वा बाजार गए थे। सुबह 9 बजे अरु ण नौपेड़वा से बक्शा की तरफ लौट रहे थे। बाजार में नाली निर्माण के लिए बालू आधी सड़क पर गिराकर छोड़ दी गई है। सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर से बचने के चक्कर में अरु ण की बाइक बालू पर चढ़ गई जिससे असंतुलित हुई बाइक सहित वह सड़क पर गिर पड़े और सामने से आ रहा ट्राली लगा ट्रैक्टर सिपाही के ऊपर से गुजर गया। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़ कर फरार हो गया। सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई में लग गयी है।
![]() |
| Advt |
![]() |
| विज्ञापन |
%20Jaunpur%20%20%E0%A4%95%E0%A4%AE%E0%A4%B2%E0%A4%BE%20%E0%A4%A8%E0%A5%87%E0%A4%B9%E0%A4%B0%E0%A5%82%20%E0%A4%87%E0%A4%82%E0%A4%9F%E0%A4%B0%20%E0%A4%95%E0%A5%89%E0%A4%B2%E0%A5%87%E0%A4%9C%20%20%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%A5%E0%A4%AE%20%E0%A4%B6%E0%A4%BE%E0%A4%96%E0%A4%BE%20%E0%A4%85%E0%A4%95%E0%A4%AC%E0%A4%B0%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0-%E0%A4%86%E0%A4%A6%E0%A4%AE%20(%E0%A4%A8%E0%A4%BF%E0%A4%95%E0%A4%9F%20%E0%A4%B6%E0%A5%80%E0%A4%A4%E0%A4%B2%E0%A4%BE%20%E0%A4%9A%E0%A5%8C%E0%A4%95%E0%A4%BF%E0%A4%AF%E0%A4%BE%E0%A4%82%20%E0%A4%A7%E0%A4%BE%E0%A4%AE)%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%A6%E0%A5%8D%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%A4%E0%A5%80%E0%A4%AF%20%E0%A4%B6%E0%A4%BE%E0%A4%96%E0%A4%BE%20%E0%A4%95%E0%A4%BE%E0%A4%A6%E0%A5%80%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0-%E0%A4%95%E0%A5%8B%E0%A4%B9%E0%A4%A1%E0%A4%BC%E0%A4%BE%20(%E0%A4%A8%E0%A4%BF%E0%A4%95%E0%A4%9F%20%E0%A4%9C%E0%A4%AE%E0%A5%80%E0%A4%A8%20%E0%A4%AA%E0%A4%95%E0%A4%A1.jpg)

%20%E0%A4%AA.jpg)