जौनपुर: टोल प्लाज़ा के कर्मियों से मारपीट पर आठ के विरुद्ध मुकदमा | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
सिरकोनी जौनपुर। जलालपुर थाना क्षेत्र के हौज गांव स्थित टोल प्लाज़ा पर कार्यरत कर्मचारियों से मारपीट करने वाले आठ लोगों पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामला काफी चर्चा में है। गौरतलब हो उक्त टोल प्लाजा पर टोल वसूली का टेंडर दूसरे कम्पनी का था। 31 मार्च को उक्त कम्पनी का टेंडर खत्म हो गया था। एक अप्रैल से नई कम्पनी का टेंडर हो गया। नई कम्पनी ने पुराने स्टॉफ को निकाल दिया। निकाले गए पुराने स्टॉफ के आठ युवक उक्त टोल प्लाजा के बगल के बंदीपुर गांव के निवासी थे। उन युवको पर वर्तमान स्टॉफ के लोगों ने मारपीट करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दिया था।
![]() |
| विज्ञापन |
Tags:
Daily News
Jaunpur
Jaunpur Live
Jaunpur Live News
jaunpur news
Jaunpur Update
Local News
recent

%20%E0%A4%AA.jpg)
