जौनपुर: गंगा जमुनी तहज़ीब की मिसाल है इफ्तार का आयोजन:निखिलेश | #NayaSaveraNetwork
![]() |
रोज़ा इफ्तार करते रोजेदारों सहित अन्य लोग। |
नया सवेरा नेटवर्क
समाजसेवी फ़ाजि़ल की इफ्तार पार्टी में सभी धर्मों के लोग हुए शामिल
जौनपुर। नगर के मोहल्ला बलुआघाट में समाजसेवी फ़ाजि़ल सिद्दीक़ी द्वारा सोमवार को ग्यारहवें रोज़ा के मौके पर इफ़्तार पार्टी का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों रोज़ेदारों समेत अन्य धर्मों के अनुयायी भी शामिल हुए और इफ़्तार किया। इफ्तारी से पहले सभी रोज़ेदारों ने अल्लाह से मुल्क में अमनचैन के लिए दुआएं मांगी। इस अवसर पर श्री दुर्गा पूजा महासमिति के संरक्षक व बिजली कर्मचारी संघ के अध्यक्ष निखिलेश सिंह ने मुसलमानों को रमज़ान की मुबारकबाद देते हुए कहा कि पवित्र माह के इफ़्तार पार्टी में समस्त समुदाय के लोग शिरकत करते हैं इससे जनपद की जो सदियों पुरानी गंगा जमुनी तहज़ीब की रिवायत है उसे फ़ाजि़ल सिद्दीकी ऐसे आयोजनों में हम सभी को बुलाकर मज़बूती प्रदान करते हैं। आयोजन कर्ता फ़ाजि़ल सिद्दीक़ी ने बताया कि रोज़ा इफ़्तार कराने के पीछे सबसे अहम मक़सद होता है सवाब का और दूसरा कि मेरी इफ़्तार पार्टी में पिछले आठ वर्षों से मुस्लिमों के साथ साथ बड़ी संख्या में ग़ैर मुस्लिम भाई भी शिरकत करते हैं मक़सद होता है कि हिंदू मुस्लिम एकता की जो मिसाल है वो क़ायम रहे। इस अवसर पर बसपा नेता सलीम खान,सपा नेता अनवारु लहक़ गुड्डू,मज़हर आसिफ़,हफ़ीज़ शाह,कमालुद्दीन अंसारी,माजिद खान,अज़मत अली,राहिल अब्दुल्लाह, विजय सिंह बागी,विशाल सिंह हुकुम,गप्पू मौर्या,कमाल आज़मी,अब्दुल्लाह तिवारी, अबुज़र, सरफ़राज़ अंसारी,शकील मंसूरी,सैयद हसनैन क़मर दीपू,आरिफ़ हुसैनी,मेराज अहमद राईन,अबुल .खैर,एज़ाज़ शीराज़ी,इकराम सौदागर, मुन्ना राजा,इंते.खाब आलम समेत बड़ी संख्या में रोज़ेदार उपस्थित रहे।
![]() |
| Ad |
![]() |
| Advt |
![]() |
| विज्ञापन |


%20Jaunpur%20%20%E0%A4%95%E0%A4%AE%E0%A4%B2%E0%A4%BE%20%E0%A4%A8%E0%A5%87%E0%A4%B9%E0%A4%B0%E0%A5%82%20%E0%A4%87%E0%A4%82%E0%A4%9F%E0%A4%B0%20%E0%A4%95%E0%A5%89%E0%A4%B2%E0%A5%87%E0%A4%9C%20%20%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%A5%E0%A4%AE%20%E0%A4%B6%E0%A4%BE%E0%A4%96%E0%A4%BE%20%E0%A4%85%E0%A4%95%E0%A4%AC%E0%A4%B0%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0-%E0%A4%86%E0%A4%A6%E0%A4%AE%20(%E0%A4%A8%E0%A4%BF%E0%A4%95%E0%A4%9F%20%E0%A4%B6%E0%A5%80%E0%A4%A4%E0%A4%B2%E0%A4%BE%20%E0%A4%9A%E0%A5%8C%E0%A4%95%E0%A4%BF%E0%A4%AF%E0%A4%BE%E0%A4%82%20%E0%A4%A7%E0%A4%BE%E0%A4%AE)%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%A6%E0%A5%8D%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%A4%E0%A5%80%E0%A4%AF%20%E0%A4%B6%E0%A4%BE%E0%A4%96%E0%A4%BE%20%E0%A4%95%E0%A4%BE%E0%A4%A6%E0%A5%80%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0-%E0%A4%95%E0%A5%8B%E0%A4%B9%E0%A4%A1%E0%A4%BC%E0%A4%BE%20(%E0%A4%A8%E0%A4%BF%E0%A4%95%E0%A4%9F%20%E0%A4%9C%E0%A4%AE%E0%A5%80%E0%A4%A8%20%E0%A4%AA%E0%A4%95%E0%A4%A1.jpg)
