जौनपुर: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने पर मुकदमा दर्ज | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

ग्राम रोजगार सेवक बताया जाता है दुष्कर्म का आरोपी

शाहगंज जौनपुर। मनरेगा मजदूरी करने वाली महिला को बहला फुसलाकर और शादी का झांसा देते हुए गांव के एक युवक ने उसके साथ नाजायज सम्बंध बना लिया। इस दौरान मोबाइल से उसकी वीडियो क्लिप भी बना ली। जिसे वायरल करने की धमकी देते हुए उसके साथ तीन महीने से दुष्कर्म करता रहा। महिला के परिजनों को इसकी जानकारी होने पर परिवार में कलह का माहौल बन गया। उधर महिला द्वारा शादी का दबाव बनाने पर आरोपी उसे धमकी देने लगा। पीडि़ता की थाने पर सुनवाई न होने पर क्षेत्राधिकारी से न्याय की गुहार लगाई। सीओ के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। कोतवाली क्षेत्र के सिधाई गांव निवासी सरिता पत्नी संजय मनरेगा में मजदूरी करती है। लगभग तीन महीना पहले वो काम करने के लिए पहुंची थी। जहां गांव का युवक राजेश पुत्र अच्छेलाल ने खुद को सोंधी शाहगंज ब्लाक का कर्मचारी बताते हुए महिला से नजदीकी बढ़ाई। आरोप है कि उसे बड़े बड़े सपने दिखाकर युवक ने बहला फुसलाकर महिला के साथ शारीरिक सम्बंध स्थापित किए। जिसकी वीडियो क्लिप बनाकर महिला को उसे वायरल करने की धमकी देते हुए बराबर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। महीनों से चल रहे इस गुनाह की खबर ग्रामीणों और महिला के परिजनों तक पहुंची तो परिवार में हंगामा खड़ा हो गया। परिवार के लोग उसे घर में रखने को तैयार नहीं, पति प्रताडि़त करने लगा। महिला ने युवक को पारिवारिक कलह को बताते हुए शादी का दबाव बनाया तो आरोपी युवक महिला से शादी न करने और दबाव बनाने पर मारने पीटने की धमकी देने लगा। थक-हार कर पीडि़ता ने युवक के खिलाफ स्थानीय कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई, जहां कोई कार्रवाई नहीं हुई। पीडि़ता ने क्षेत्राधिकारी चोब सिंह को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई, सीओ के निर्देश पर पुलिस ने आरोपी राजेश पुत्र अच्छेलाल निवासी सिधाई पर दुष्कर्म और धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज कर मामले जांच में जुट गई।

*पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान - गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | लकी ड्रा आँफर कुछ दिन शेष है | वार्षिक लर्की ड्रा आँफर समारोह का आयो​जन 2 अप्रैल को है | विवे​क सेठ मोनू | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा जौनपुर | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | सद्भावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर | 9838545608, 7355037762, 8317077790*
Advt





*Admission Open : Nehru Balodyan Sr. Secondary School | Kanhaipur, Jaunpur | Contact: 9415234111,  9415349820, 94500889210 | NayaSaveraNetwork*
Advt




*Admission Open - Session: 2023-24 - Nursery to IX & XI - Streams Available: Maths, Bio, Commerce & Humanities | Admission form Available At the School Office | D.B.S. Inter College (10+2) Affiliated | Kadipur, Ramdayalganj, Jaunpur  | Affiliation No.: 2131740 to CBSE New Dehli | Contact-9956972861, 9956973761*
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें