नया सवेरा नेटवर्क
खुटहन जौनपुर। विदेश भेजने के नाम पर स्थानीय थाना क्षेत्र के कई गांवों के व्यक्तियों से लाखों रूपए ऐंठ कर फरार हो जाने वाले आजमगढ़ जिले के सरायमीर थाना क्षेत्र के बखरा नोनारी गांव निवासी रिजवान अहमद के खिलाफ पुलिस ने विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। यह कार्रवाई पटैला गांव निवासी पीडि़त जुबेर अहमद की तहरीर पर की गई। पीडि़त का आरोप है कि रिजवान के द्वारा लगभग एक वर्ष पूर्व विदेश भेजने के नाम पर पच्चीस हजार लिया गया था। इसके अलावा इसी थाना क्षेत्र के और चार गांव निवासी सात ब्यक्तियों से उतनी ही धनराशि लेकर उन्हें अब -तब कर टालता रहा। पैसे वापसी का दबाव बनाने पर उसने फर्जी बीजा लाकर थमा दिया। आरोप है कि हाल ही में जब उसके घर जाकर पैसे वापस करने को कहा गया तो उसने सीधा मना कर दिया। धमकी भी दिया कि यदि ज्यादा हाथ पांव मारोगे तो जान से हाथ धोना पड़ जायेगा। थक हार कर पीडि़त थाने में नामजद तहरीर दिया है। जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
 |
Advt
|
 |
विज्ञापन |
 |
Advt
|