जौनपुर: पूजा सोनी ने वापस लिया नामांकन | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
मिठाई लाल सोनकर
जौनपुर। सर्राफा एसोसिएशन के अध्यक्ष अमर जौहरी की पत्नी पूजा सोनी ने अपना नामांकन वापस ले लिया है। कहा जाता है कि अमर जौहरी अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से लखनऊ विश्वविद्यालय से जुला का चुनाव लड़ा भारतीय जनता पार्टी और आर एस एस से पीढ़ी दर पीढ़ी का संबंध अमर जौहरी के परिवार से रहा है। लेकिन पार्टी से कोई भी कष्ट होने के कारण अमर जोहरी की पत्नी पूजा सोनी ने नामांकन कर दिया था। सोनी के नामांकन के बाद भारतीय जनता पार्टी में अफरा-तफरी का माहौल मच गया था। जैसे ही यह जानकारी पार्टी को लगी वैसे भाजपा समेत कई पार्टियों के नेताओं के हाथ पैर फूल गए और और बिना समय गवाएं बी जेपी के कई बड़े नेता इसमें प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष पुष्पराज सिंह समेत कई नेताओं ने सर्राफा व्यापारियों एवं स्वर्णकार समाज की समस्याओं को सुनने के लिए पहुंच गए। काफी मशक्कत के बाद किसी तरह से एसोसिएशन के अध्यक्ष अमर जौहरी व स्वर्णकार समाज की समस्याओं को सुना गया। तब जाकर सर्राफा एसोसिएशन के अध्यक्ष की पत्नी पूजा सोनी ने अपना नामांकन वापस ले लिया है। यह माना जाता है कि स्वर्णकार समाज के लोग बड़ी संख्या में भाजपा से जुड़े हुए हैं ऐसे में ऐसा प्रतीत होने लगा कि यदि पूजा सोनी चुनाव लड़ेंगी तो भाजपा को काफी नुकसान उठाना पड़ सकता था। इस चुनाव से भाजपा आने वाले 2024 के लोकसभा चुनाव का आईना देख रही है। इसलिए पार्टी अपनी एक-एक कार्यकर्ता को अति महत्वपूर्ण समझ रही है और किसी भी तरह से यह मौका हाथ से जाने नहीं देना चाहती।
![]() |
Advt |
![]() |
विज्ञापन |
![]() |
विज्ञापन |