जौनपुर: आठ माह बाद भी लापता बालक का नहीं लगा सुराग | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
खुटहन जौनपुर। बड़सरा गांव में लगभग आठ माह पूर्व घर से शौच को गया 12 वर्षीय बालक का सुराग आज तक नहीं मिल सका। स्वजन किसी अनहोनी की आशंका में परेशान हैं। पुलिस भी गुमशुदगी दर्ज कर हाथ पर हाथ धरे बैठी हुई है। गांव निवासी जीतेंद्र तिवारी का पुत्र सौरभ तिवारी बीते 10 अगस्त 2022 की सुबह घर से शौच जाने को कहकर निकला था। खोजबीन कर थक हार कर स्वजन थाने में फरियाद लगाए। पुलिस ने मामले में गुमशुदगी दर्ज कर लिया। आठ माह से अधिक समय बीत जाने के बाद भी उसका पता नहीं चल सका। स्वजन किसी अनहोनी घटना को सोचकर परेशान चल रहे हैं।
![]() |
विज्ञापन |
![]() |
Advt |
![]() |
विज्ञापन |
Tags:
Daily News
Jaunpur
Jaunpur Live
Jaunpur Live News
jaunpur news
Jaunpur Update
Local News
recent