जौनपुर: गांधीनगर शिक्षक सम्मेलन में होगा शिक्षकों का जमावड़ा:उमाशंकर | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
शिक्षक संघ शिक्षक हितों के लिए कर रहा बेहतरीन कार्य
सतीश पाठक ब्लॉक अध्यक्ष व रामकृपाल यादव चुने गए मंत्री
मुफ्तीगंज जौनपुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय महामंत्री उमाशंकर सिंह की उपस्थिति में मुफ्तीगंज ब्लॉक के भव्य त्रैवार्षिक शिक्षक सम्मेलन का आयोजन हुआ। सम्मेलन में सर्वसम्मति से सतीश पाठक को ब्लॉक अध्यक्ष और रामकृपाल यादव को ब्लाक मंत्री चुना गया। सम्मेलन का शुभारंभ मुख्यअतिथि प्रांतीय महामंत्री उमाशंकर सिंह एंव विशिष्ट अतिथि निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख विनय कुमार सिंह के द्वारा संयुक्त रूप से माँ सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलन व माल्यार्पण कर किया गया।
प्रांतीय मंत्री उमाशंकर सिंह ने कहा कि अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ का त्रिवार्षिक सम्मेलन इस बार 11 से 13 मई तक गुजरात के गांधी नगर में आयोजित किया गया है जिसमें देश के लाखों शिक्षक प्रतिभाग करेंगे। सम्मेलन में प्रतिभाग करने वाले शिक्षकों को विभाग द्वारा 8 मई से 16 मई तक अवकाश भी मिलेगा। सम्मेलन में 12 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बतौर मुख्य अतिथि सम्मिलित होंगे। विशिष्ट अतिथि विनय सिंह ने कहा कि प्राथमिक शिक्षक संघ न सिर्फ शिक्षक हितों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष करता है बल्कि बेसिक शिक्षा के उत्थान के लिए भी निरंतर प्रयास करता रहता है। जिलाध्यक्ष अमित सिंह नवनिर्वाचित कार्यसमिति को शपथ ग्रहण करवाते हुए कहा कि विगत की भांति ही आगामी संघर्षो में भी जनपद की भागीदारी चढ़ बढ़कर रहेगी, तथा 11 मई से लेकर 13 मई तक गांधीनगर में आयोजित अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ सम्मेलन में जनपद से पांच सौ से अधिक शिक्षक प्रतिभाग करेंगे। इससे पूर्व त्रैवार्षिक चुनाव के अधिकारी आजमगढ़ जिला मंत्री जितेंद्र कुमार राय की देख रेख में सम्पन्न हुए चुनाव में सर्व सम्मति से सतीश पाठक ब्लॉक अध्यक्ष रामकृपाल यादव ब्लॉक मंत्री दशरथ राम वरिष्ठ उपाध्यक्ष हिमांशु मौर्य कोषाध्यक्ष अनिल शर्मा उपाध्यक्ष कामाख्या राय उपाध्यक्ष कृष्णराज सिंह उपाध्यक्ष दिवाकर चौरसिया उपाध्यक्ष शिल्पी पाठक महिला उपाध्यक्ष मोहमद फारु ख संयुक्त मंत्री अरविन्द यादव संगठन मंत्री बृजेश कुमार संगठन मंत्री रोहित कुमार संगठन मंत्री ओमकार संगठन मंत्री प्रीति सिंह महिला संगठन मंत्री महेंद्र गुप्ता प्रचार मंत्री इंदु प्रकाश प्रचार मंत्री चक्रवर्ती सिंह प्रचार मंत्री चुने गए।
इसी के साथ शालिनी गुप्ता को महिला मोर्चा का सर्वसम्मति से अध्यक्ष और प्रियंका राय को ब्लॉक मंत्री चुना गया। कार्यक्रम को पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय व जिला संगठन मंत्री अ·ानी सिंह ने भी संबोधित किया।संचालन कमलेश खटवानी ने किया।
इस अवसर पर सतीश सिंह, रोहित यादव, शैलेंद्र सिंह,राजेश सिंह टोनी, अतुल प्रताप सिंह, मनीष सोमवंशी, रामसिंह राव, अर्चना सिंह, नूपुर श्रीवास्तव, रेखा यादव, मृत्युंजय सिंह, डॉ सरोज, सजल सिंह, विशाल सिंह, मुन्नालाल यादव, स्वतंत्र कुमार, धीरज कश्यप, अशोक सिंह, अनिल सिंह, ममता गुप्ता सहित अन्य शिक्षक व शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।
![]() |
विज्ञापन |