जौनपुर: इमाम हसन की सुलह थी इस्लाम की बक़ा के लिए:महफुज़ुल | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
मौलाना ने खुत्बे में इमाम हसन की विलादत पर डाली रौशनी
जौनपुर। शीया जामा मस्जिद नवाब बाग़ में रमज़ानुल मुबारक के तीसरे जुमा में काफी संख्या में नमाजि़यो ने नमाज़े जुमा अदा किया। 15 रमज़ानुल मुबारक हज़रत इमाम हसन अलैहिस्सलाम की विलादत पर नमाज़े जुमा के ख़्ाुत्बे में इमामे जुमा मौलाना महफुज़ुल हसन खां ने हज़रत इमाम हसन अलैहिस्सलाम की सीरत पर रोशनी डालते हुए कहा कि अहलेबैत (अ.स) का हर अमल अल्लाह की ख़्ाुशनुदी और मर्ज़ी के मुताबिक़ होता है। इमाम हसन अ.स. की सुलह इस्लाम की बक़ा और मज़बूती के लिए थी। हज़रत मोहम्मद मुस्तफा (स.अ.व) व अहलेबैत (अ.स) की कुर्बानियों को कोई मुसलमान भुला नहीं सकता है । उन्होंने यौमे क़ुदस पर रोशनी ड़ालते हुए कहा कि अगले जुमे में यौमे क़ुदस के मौके पर बैतुल मुक़द्दस की बहाली के लिए शिया जामा मस्जिद में विशेष दुआ एवं कार्यक्रम का आयोजन है। इमामे जुमा मौलाना महफुज़ुल हसन खां एवं शीया जामा मस्जिद नवाब बाग़ के मुतवल्ली शेख़्ा अली मंज़र ड़ेज़ी ने इमाम हसन अ.स. की विलादत के मौके पर मुबारकबाद पेश की। जामा मस्जिद इन्तेज़ामिया कमेटी के सदस्यों ने नमाज़े जुमा को सुव्यवस्थित सम्पन्न कराने में नमाजि़यो के सहयोग पर आभार जताया।
![]() |
| विज्ञापन |


