महावीर जयंती पर सीएम शिंदे ने दिखाया रथ को हरी झंडी | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
- जैन समाज शांतिपूर्ण और महावीर के विचारों पर चलने वाला समाज
मुंबई। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा किस जैन समाज एक शांतिपूर्ण समाज है जो भगवान महावीर के विचारों का अनुसरण करता है। इस समाज ने क्षमाशील रवैया अपनाने और मानव जाति के कल्याण के लिए काम करने को प्राथमिकता दी है। मंगलवार को महावीर जयंती पर ठाणे में जैन समाज द्वारा आयोजित रथ यात्रा को हरी झंडी दिखाने के बाद वे बोल रहे थे.
शिंदे ने कहा कि भगवान महावीर की जयंती पर, उनके विचार हम सभी के लिए प्रेरणा बनें।मुख्यमंत्री ने कहा कि जैन समाज ने हमेशा लोगो की मदद करने का किया है यह समाज हमेशा शांति प्रिय रहता है. जैन समाज से हमें बहुत कुछ सीखने को मिलता है. महावीर जयंती पर सीएम शिंदे ने समाज को बधाई दी.
इस अवसर पर विधायक प्रताप सरनाईक, विधायक संजय केलकर, विधायक निरंजन डावखरे, संदीप लेले सहित जैन महासंघ के पदाधिकारी उपस्थित थे.
![]() |
| विज्ञापन |

,%20FARIDPUR,%20MAHARUPUR,%20JAUNPUR%20%20MO.%209415234208,%209839155647,%209648531617%20%20%23NayaSaveraNetwork.jpg)

