दादा साहेब फाल्के मेमोरियल फाउंडेशन से सम्मानित हुए मनपा उपायुक्त | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

मुंबई। संगीत क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने पर मनपा उपायुक्त उल्हास महाले को  दादा साहेब फाल्के मेमोरियल फाउंडेशन  द्वारा पुरस्कार देकर उन्हें सम्मानित किया है। महाले को यह पुरस्कार दादा साहेब फाल्के मेमोरियल फाउंडेशन के उपाध्यक्ष चंद्रशेखर पुसालकर जो कि दादासाहेब फाल्के के पोते है और मृदुला पुसालकर के हाथो सम्मान पत्र, तैलचित्र, शाल, श्रीफल और गुलदस्ता देकर इस सम्मान से नवाजा गया।

उल्ल्हास महाले पिछले बीस वर्षों से संगीत के क्षेत्र में योगदान दे रहे हैं। मनपा में एक अधिकारी क रूप में काम करते हुए संगीत के प्रति अपने जुनून को  कभी कम नहीं होने दिया। उन्होंने न केवल संगीत के क्षेत्र में अपनी रुचि बनाए रखी, बल्कि इसे विकसित भी किया। पिछले बीस वर्षों में, उन्होंने विभिन्न क्षमताओं में संगीत उद्योग में अत्यधिक योगदान दिया। 

संगीत और साहित्य के क्षेत्र में महाले का अध्ययन बहुत गहरा है। मुंबई मनपा  जैसी  बड़ी संस्था में सेवा करते हुए भी उन्होंने संगीत के क्षेत्र में भी बराबर का योगदान दिया है। ऐसे उदाहरण बहुत कम मिलते हैं और फाउंडेशन को लगता है कि उनका सम्मान करना अपना कर्तव्य है. सम्मान पाकर गौरन्वित हुए महाले ने कहा मैंने संगीत को एक जुनून के रूप में संजोया है। तनाव दूर करने वाले संगीत को एक व्यापक मंच पर ले जाकर और दूसरों को यथासंभव अवसर देकर इस क्षेत्र में भी सक्रिय रहे हैं जैसा मनपा के कामों का निर्वाह किया।


*Mount Literaa Zee School | Great School. Great Future Jaunpur | Learning Today for A Better Tomorrow | Admissions Open 2023-24 NURSERY to GRADE XII | 7311171181, 82, 83, 87 | mlzs.jaunpur@mountlitera.com | www.mlzsjaunpur.com | Facebook : Mount Litera Zee School Jaunpur | Instagram : mountlierazeeschool_jaunpur | Jaunpur-Prayagraj Highway, Fatehganj, Jaunpur - 222132 | NayaSaveraNetwork*
Advt




*Admission Open : UMANATH SINGH HIGHER SECONDARY SCHOOL | SHANKARGANJ (MAHARUPUR), FARIDPUR, MAHARUPUR, JAUNPUR | MO. 9415234208, 9839155647, 9648531617 | NayaSaveraNetwork*
विज्ञापन




*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन  # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें