नया सवेरा नेटवर्क
- दस्तक की रैंकिंग में लखऊ में को मिले सर्वाधिक 175 अंक
- एक मई तक चलेगा संचारी रोग नियंत्रण अभियान
लखनऊ। संचारी रोग नियंत्रण अभियान (एसएनसीए) में लखनऊ को अच्छा काम करने पर प्रदेश में पहला स्थान मिला है। शासन की ओर से जारी दस्तक-एसआरएनए मॉनिटरिंग इंडीकेटर्स डिस्ट्रिक्ट स्कोरिंग शीट में लखनऊ को प्रदेश में सबसे अधिक 175 अंक मिले हैं।
जबकि मथुरा को 170 अंक के साथ दूसरा और जौनपुर को 165 अंक के साथ तीसरा स्थान मिला है। सीएमओ डॉ. मनोज अग्रवाल ने बताया कि यह लखनऊ के लिए गर्व की बात है। अभियान से जुड़े जिले सभी अधिकारी, कर्मचारी और स्वास्थ्य कार्यकर्ता को बधाई देने के साथ ही सराहना की।
जिला मलेरिया अधिकारी (डीएमओ) डॉ. ऋतु श्रीवास्तव ने बताया कि प्रदेश में एक अप्रैल एक मई तक चलने वाले संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत लोगों को जागरूक किया जा रहा है। मच्छरों के स्रोतों के खात्मे पर काम किया जा रहा है।
नगर विकास विभाग की टीमें घर-घर कूड़ा कलेक्शन वाहनों में ऑडियो क्लिप चलाकर अभियान का प्रचार-प्रसार कर रही है। स्वास्थ्य विभाग पंपलेट, पोस्टर, बैनर एवं माइक के जरिए लोगों को मच्छरों से बचाव के प्रति जागरूक कर रहा है।
मलेरिया सहित अन्य वेक्टर जनित बीमारियों से बचाव के लिए साल में तीन विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान और हर इतवार को हर रविवार-मच्छर पर वार अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत फॉगिंग, मच्छर रोधी रसायन का छिड़काव, मच्छरों से बचाव के प्रति जागरूक किया जाता है।
![]() |
Advt |
![]() |
विज्ञापन |
0 टिप्पणियाँ