जौनपुर: विदाई एवं सम्मान समारोह का हुआ आयोजन | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। प्राथमिक विद्यालय थानागद्दी केराकत में प्रधानाध्यापक नीलम सिंह के नेतृत्व में बच्चों के विदाई एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इंद्रसेन सिंह (मेजर) दयाराम प्रीतेश सिंह, इंद्रेश सिंह व ग्राम प्रधान रामाकांत यादव रहे। बताते चलें कि कार्यक्रम में बच्चों ने मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस दौरान विद्यालय के समस्त सहायक अध्यापक अशोक कुमार यादव, साहबलाल, डॉ प्रियंका सिंह, ·ोता वर्मा, अंजना शुक्ला के सहयोग से संपन्न हुआ। विद्यालय की प्रधानाध्यापक नीलम सिंह ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की। संचालन प्रमोद दूबे (नोडल संकुल) ने किया।
![]() |
| Advt |
![]() |
| Advt |
Tags:
Daily News
Jaunpur
Jaunpur Live
Jaunpur Live News
jaunpur news
Jaunpur Update
Local News
recent

%20%E0%A4%AA.jpg)

