नया सवेरा नेटवर्क
सुजानगंज जौनपुर। क्षेत्र के सरायघाटम ग्राम सभा का दबंगों द्वारा मारने का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दबंग पड़ोसी द्वारा पति पत्नी के साथ पुत्री को गाली गलौज देते हुए लाठी से पीटा जा रहा है। जानकारी के अनुसार सराय घाटम ग्रामसभा निवासी संतोष कुमार सिंह के पड़ोसी द्वारा आबादी की जमीन कब्जे को लेकर गाली गलौज देते हुए महिला एवं पुत्री को लाठी डंडे से पीटा जा रहा है जिस के संदर्भ में संतोष सिंह द्वारा थाना सुजानगंज पर तहरीर देते हुए न्याय की गुहार लगाई गई है। संतोष सिंह ने थाना पुलिस पर आरोप लगाते हुए बताया कि सुबह सात बजे की घटना है अभी तक घटनास्थल पर थाने से कोई भी पुलिसकर्मी जांच पड़ताल करने नहीं पहुंचा है जिससे पूरे परिवार में भय का माहौल व्याप्त है। थानाध्यक्ष घनश्याम शुक्ला ने बताया कि पीडि़त की तहरीर पर दीपक पुत्र रामसूरत के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर लिया गया है तथा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
 |
Advt
|
 |
| विज्ञापन |
 |
Advt
|