नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के शीतला चौकियां स्थित ग्राम चौकीपुर में मंगलवार की सुबह एक मकान के उपर से गुजरा हाई टेंशन तार टूटकर काम कर रहे एक मजदूर पर गिर पड़ा जिसकी चपेट में आने से वह बुरी तरह झुलस गया। लोगों द्वारा उसे इलाज के लिए तत्काल जिला अस्पताल भेजा गया। जहां उसका उपचार चल रहा है। बताते चलें कि शीतला चौकियाँ धाम स्थित देवचंदपुर चौकीपुर गांव में मंगलवार की सुबह हुए इस हादसें से क्षेत्रवासियों में दहशत का माहौल व्याप्त है। क्षेत्रीय लोगों द्वारा बताया जा रहा की हाईटेंशन तार क्षेत्रीय लोगों के न सिर्फ खेतो के ऊपर से बल्कि हमारे रिहायशी मकान से होकर भी गया है जो कभी भी अचानक टूटकर गिर सकता है जिससे कभी भी कोई बड़ा हादसा होने से इंकार नहीं किया जा सकता। नाराज क्षेत्रवासियों ने अपने मकान के उपर से जा रहे हाई टेंशन तार को हटाने की मांग की हैं। बता दें कि हाई टेंशन तार अचानक उस वक्त गिरा जब रिहायशी क्षेत्र के एक निर्माणाधीन मकान पर एक मजदूर गौरव पुत्र पप्पू 21वर्ष निवासी देवचंदपुर मकान की छत पर काम कर रहा था जो अचानक गिरे हाई टेंशन तार की चपेट में आते ही बुरी तरह झुलस गया। लोगों ने सूझबूझ दिखाते हुए मौके पर तत्काल बिजली विभाग को सूचना देकर विद्युत सप्लाई कटवाई और घायल युवा मजदूर को आनन फानन में जिला अस्पताल पहुँचाया जहां पर उसका उपचार चल रहा है।
 |
| विज्ञापन |
 |
| Advt |
,%20FARIDPUR,%20MAHARUPUR,%20JAUNPUR%20%20MO.%209415234208,%209839155647,%209648531617%20%20%23NayaSaveraNetwork.jpg) |
विज्ञापन
|