जौनपुर: एसटीएफ व पुलिस टीम ने तीन अंतर्राज्यी तस्कर किए गिरफ्तार | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
ढाई सौ किलो गांजा बरामद
जौनपुर। एसटीएफ व थाना मुंगराबादशाहपुर की संयुक्त टीम द्वारा अन्तर्राज्यीय स्तर पर अवैध मादक पदार्थो की तस्करी करने वाले 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया। जिनके पास से 250 किग्रा गांजा जिसकी अन्तराष्ट्रीय अनुमानित कीमत 30 लाख रु पये बताई जा रही है भी बरामद हुआ। एसपी डॉ. अजय पाल शर्मा द्वारा अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम व संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी मछलीशहर के पर्यवेक्षण में थाना मुंगराबादशाहपुर पुलिस टीम व एसटीएफ लखनऊ टीम के द्वारा मुखबिर से प्राप्त सूचना पर प्रयागराज की तरफ से आने वाले वाहनों की चेकिंग सघन रु प से की गयी जिसके परिणाम स्वरु प एक डीसीएम में 250 किग्रा गांजा के साथ तीन अभियुक्त गिरफ्तार हुए। जिनको थाना ले जाकर विधिक कार्रवाई की गई। गिरफ्तार अभियुक्तों में दिवाकर निषाद पुत्र जीत नरायन निवासी ग्राम गढवा थाना अहिरौला जिला आजमगढ, अनिल कुमार सिंह पुत्र लाल प्रताप सिंह निवासी ग्राम पडवा थाना फतनपुर जिला प्रतापगढ़ व राजीव कुमार पुत्र तिलक सिंह यादव निवासी सोरायपदा थाना अजीतमन जिला औरेया शामिल हैं। गिरफ्तार करने वाली टीम में उनि पन्नेलाल यादव प्रभारी थानाध्यक्ष थाना मुंगराबादशाहपुर, उनि अतुल चतुर्वेदी एसटीएफ मुख्यालय लखनऊ मय टीम, हेकां ओमप्रकाश मिश्रा, संजीव कुमार सिंह, कांस्टेबल गया प्रसाद पटेल, सुनील यादव, लक्ष्मण यादव शामिल रहे।



