जौनपुर: नायब तहसीलदारों ने गोशाला का किया निरीक्षण | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
केराकत जौनपुर। उपजिलाधिकारी नेहा मिश्रा के निर्देश पर नायब तहसीलदार द्वय अमित कुमार सरोज नायब तहसीलदार व हुसैन अहमद नायब तहसीलदार ने पशुधन अधिकारी आकांक्षा कश्यप के साथ गुरु वार को आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय गोशाला में मौके पर 118 गायें मिली। तथा गायों के चारा आदि की व्यवस्था को भी देखा और गायों का स्वास्थ्य स्थिति का भी अवलोकन किया गया। जो संतोष जनक रहा। इस अवसर पर क्षेत्रीय लेखपाल राजेश कुमार भी उपस्थित रहे।
![]() |
विज्ञापन |
Tags:
Daily News
Jaunpur
Jaunpur Live
Jaunpur Live News
jaunpur news
Jaunpur Update
Local News
recent