जौनपुर: ईद की नमाज 8:45 व शिया की सुबह 9 बजे ईदगाह में होगी | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। शाही ईदगाह कमेटी के मीडिया प्रभारी रियाजुल हक ने बताया कि ईद की नमाज शनिवार को मछलीशहर पड़ाव स्थित शाही ईदगाह व रहमानिया मस्जिद मंडी नसीब खां में सुबह 8:45 मिनट पर पेश इमाम अदा करायेगें। शाही जामा मस्जिद में प्रात: 9 बजे, खानखाह रशीदिया मीरमस्त , मदीना मस्जिद मदरसा हनफिया नवाज यूसुफ रोड, हादी रजा मस्जिद पॉलिटेक्निक चौराहे पर 8:50 पर होगी। पीपल वाली मस्जिद सब्जी मंडी में प्रात: 8 बजे, आलम मस्दिज में प्रात: 7:30 बजे ईद की नमाज पेश इमाम अदा करायेगेंं। वहीं शिया जामा मस्जिद के पेश इमाम मौलाना महफूजुल हसन खां सदर इमामबाड़ा बेगमगंज स्थित ईदगाह में सुबह 9 बजे व इमामबाड़ा नकी फाटक में मौलाना सफदर हुसैन जैदी सुबह 8:30 बजे, बलुआघाट में हाजी मोहम्मद अली खां के इमामबाड़े में सुबह 9:30 बजे ईद की नमाज अदा कराई जायेगी।