नया सवेरा नेटवर्क
अलग अलग थानों की पुलिस के हत्थे चढ़े तस्कर
जौनपुर। जिले की चार थानो की पुलिस ने अपने अपने इलाके में जबरदस्त कार्रवाई करते हुए चारा गांजा तस्करो को गिरफ्तार किया है। आरोपी तस्करो के पास करीब दस किलो गांजा बरामद हुआ है। पुलिस के अनुसार बरामद मादक पदार्थ नगर निकाय चुनाव में बांटने कें लिए ले जाया जा रहा था। पुलिस मीडिया सेल के अनुसार एसपी अजय पाल शर्मा द्वारा चलाये जा रहे अभियान के क्रम में बदलापुर पुलिस बदलापुर चौराहे पर चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर कड़ेरेपुर बार्डर नहर पुलिया प्रतिक्षालय से अभियुक्त फि़रोज़ 28 वर्ष पुत्र जान मोहम्मद ग्राम खोजापुर थाना कादीपुर जनपद सुल्तानपुर को तीन किलो 100 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। सुजानगंज प्रभारी निरीक्षक घनश्याम शुक्ल के मार्गदर्शन में थाना सुजानगंज पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को 2 किलो 50 ग्राम गांजा के साथ ग्राम छदान से सुजानगंज मार्ग से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी अभियुक्त लक्ष्ण प्रसाद पुत्र भोलानाथ निवासी मुस्तफाबाद थाना मछलीशहर के विरु द्ध मुअसं 82/2023 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना सुजानगंज पर पंजीकृत कर कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेजा गया। थानाध्यक्ष पवारा राजनारायन चौरसिया मय हमराही द्वारा सायंकालीन पैदल गश्त व चेकिंग के दौरान सरायबीका से गौहानी जाने वाली नहर पुलिया के पास से अभियुक्त बीरेन्द्र कुमार कनौजिया पुत्र भूलनराम कनौजिया निवासी सरायबीका थाना पवारा के पास से एक बैग मे 2 किग्रा 580 ग्राम गाँजा व तौलने की एक छोटी इलेक्ट्रानिक मशीन बरामद हुई। थानाध्यक्ष रामपुर दिव्य प्रकाश सिंह के नेतृत्व में ग्राम बरसठी पड़ाव के पास एक संदिग्ध व्यक्ति जो एक सफेद झोले मे अवैध गांजा लिये साधन का इंतजार कर रहा था कि पुलिस वालो को देखकर एकाएक भागने लगा को आवश्यक पुलिस बल का प्रयोग करते हुये पकड़ लिया गया। अभियुक्त द्वारा नाम पता पूछने पर अपना नाम भोलानाथ पुत्र स्व मुने·ार निवासी भरथीपुर थाना रामपुर जनपद जौनपुर बताया।
![]() |
Advt |
![]() |
विज्ञापन |
![]() |
Advt |
0 टिप्पणियाँ