नया सवेरा नेटवर्क
भाजपा कार्यकर्ताओं ने जगह जगह प्रसारण सुनाने का किया प्रबंध
जौनपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात के सौवें संस्करण को लेकर जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह के दिशा निर्देश पर जिले के 21 ब्लॉकों व शहर में मन की बात का प्रसारण सुनवाने के लिए जगह जगह कार्यक्रम आयोजित किये गये। इस दौरान कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह दिखा।
जलालपुर संवाददाता के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 100 एपिसोड पूरे होने केअवसर पर विधानसभा में 100 जगहों पर भाजपा कार्यकर्ताओं,समाज के प्रबुद्ध वर्ग,किसान,युवा,महिला,प्रमुख मंदिरों के पुजारियों एवं ग्रामीणों द्वारा 100 वें संस्करण को बड़े उत्साहपूर्वक सुना गया। इसी क्रम में भाजपा मंडल जलालपुर के तत्वावधान में मंडल के सभी 18 शक्ति केंद्रों के 36 बूथों पर कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों द्वारा कार्यक्रम सुना गया। त्रिलोचन महादेव मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मंदिर के प्रबन्धक मुरलीधर गिरी, मंडल अध्यक्ष रणविजय सिंह,शक्तिकेंद्र संयोजक सूर्यजीत सिंह,बूथ अध्यक्ष रामासरे गुप्ता व मंदिर समिति के वरिष्ठजन उपस्थित रहे। मंडल के विभिन्न स्थानों पर हुए कार्यक्रमों में जिला महामंत्री मनोज दुबे,जिलामंत्री राजेश सोनकर,जटाशंकर सिंह,कृष्णचंद्र चौबे,प्रदीप चौहान,सुशील निषाद,धीरेंद्र सिंह मिंटू,अजय सिंह,राजबहादुर दुबे,आशुतोष दुबे,संजय सिंह,मांधाता पाण्डेय,शशि दुबे,विपिन सिंह,विवेक सिंह,भैयालाल सरोज,सत्यनारायण मौर्य,पुरु षोत्तम वि·ाकर्मा, प्रवीन सिंह,विजय गुप्ता,अवधेश पटेल,के आलावा सैकड़ो की संख्या मे लोग मौजूद रहे।
मछलीशहर संवाददाता के अनुसार स्थानीय तहसील क्षेत्र के नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों ने प्रधानमंत्री की मन की बात कार्यक्रम को सुना। नगर के एक पैलेस में सांसद बीपी सरोज के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री की मन की बात कार्यक्रम का 100वां एपीसोड सुना। इसी क्रम में क्षेत्र के गांव बामी में ग्राम प्रधान श्रीमती सरोज सिंह के आवास पर रविवार को ग्रामीणों और भाजपा के बूथ स्तरीय पदाधिकारियों ने मन की बात कार्यक्रम का सौवां एपिसोड आकाशवाणी के माध्यम से सुना। इस एपिसोड में प्रधानमंत्री ने कहा कि यह कार्यक्रम मेरे लिए देश में अच्छा कार्य करने वाले लोगों की प्रसंशा के माध्यम से पूजा करने के समान है। जिस किसी भी विषय की चर्चा इस कार्यक्रम में हुई वह जन आंदोलन बन गया। आज के कार्यक्रम में उन्होंने हरियाणा के सुनील जगनाल के सेल्फी विद डाटर अभियान से हरियाणा के लिंगानुपात में सुधार की चर्चा की। इसके अलावा जम्मू कश्मीर के पेंसिल स्लेट, छत्तीसगढ़ की महिलाओं के स्वच्छता अभियान, तमिलनाडु की आदिवासी महिलाओं के टेराकोटा कप बनाने, मेक इन इंडिया प्रोडक्ट तथा सांस्कृतिक संरक्षण की बात की। कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री डॉ अजय सिंह, ब्राह्मदेव तिवारी, गंगा सिंह, विनोद सरोज, गिरजा सरोज, राजेश सिंह, कमलेश सिंह, प्रधान पति शैलेंद्र सिंह, रामलगन पाल, राकेश सिंह, कौशलेंद्र सिंह, संजीव सिंह, अमित तिवारी, श्याम लाल पाल, तीर्थ राज सरोज, छोटे लाल प्रजापति, रामकृपाल यादव, रामदुलार तिवारी, राम कृष्ण तिवारी, धर्मवीर प्रजापति, कृष्ण मुरारी उपाध्याय,मन्नू तिवारी सहित तमाम गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहें।
सुजानगंज संवाददाता के अनुसार श्री गौरीशंकर मंदिर पर रविवार क ी सुबह भारी संख्या में लोगों ने प्रधानमंत्री के मन की बात सुनी। राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी, प्रमुखपति श्रीप्रकाश शुक्ल, डॉ जय प्रकाश त्रिपाठी,वेद प्रकाश त्रिपाठी समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने मन की बात सुनी। सीमा द्विवेदी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के संदेश को न सिर्फ सुनें बल्कि अपने जीवन में उतारें। भाजपा नेता श्रीप्रकाश शुक्ल ने कहा कि यह संदेश कार्यकर्ताओं में नया जोश और उत्साह लाएगा। कार्यक्रम के उपरांत उपरांत श्री गौरी शंकर धाम पर बने इंटरलॉकिंग एवं फ्रीजर वाटर (आरो प्लांट) का उद्घाटन करते हुए ब्लॉक प्रमुख ने कहा भगवान भोलेनाथ का दशर््ान करने आने वाले भक्तों के लिए एक छोटी सी भेंट है जिससे दशर््ानार्थियों को गर्मी के मौसम में किसी प्रकार की समस्या ना उत्पन्न हो बताते चलें कि इस गौरी शंकर धाम पर सावन के महीने में हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ होती है जहां पर मंदिर के प्रबंधक सुधीर त्रिपाठी के साथ क्षेत्र के बुद्धिजीवी लोगों ने आए हुए आगंतुकों का आभार प्रकट किया।
![]() |
Advt |
![]() |
विज्ञापन |
![]() |
Advt |
0 टिप्पणियाँ