नया सवेरा नेटवर्क
खेतासराय जौनपुर। क्षेत्र के सफीपुर गांव में रविवार को क्रिकेट खेलने के विवाद में मनबढ़ युवकों ने चाचा भतीजा की पिटाई कर दी। गंभीर रूप से घायल चाचा को डाक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार सफीपुर गांव में युवक क्रिकेट खेल रहे थे। इस दौरान गांव के अंकित यादव पुत्र दुर्गा प्रसाद यादव से किसी बात को लेकर युवकों का विवाद हो गया। उसने फोन करके अपने चाचा गंगा प्रसाद यादव को बुला लिया। युवकों ने मौके पर पहुंचे गंगा प्रसाद की पिटाई कर घायल कर दिया। उपचार के लिए उन्हें पीएचसी सोंधी लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
|
विज्ञापन
|
|
Advt |
|
विज्ञापन
|
0 टिप्पणियाँ