जौनपुर: बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देती है होली:भैयालाल | #NayaSaveraNetwork
![]() |
कार्यक्रम को संबोधित करते वक्ता। |
नया सवेरा नेटवर्क
उप्र धोबी कल्याण समिति ने मनाया होली मिलन समारोह
केराकत जौनपुर। उप्र धोबी कल्याण समिति के प्रदेश अध्यक्ष भैयालाल कन्नौजिया एडवोकेट ने कहा कि होली एक ऐसा पर्व है जो बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देता है। नफरत मोहब्बत में, दुश्मनी दोस्ती में व गम खुशी में बदल जाया करती है। उप्र धोबी कल्याण समिति तहसील केराकत द्वारा नार्मल स्कूल के प्रांगण में आयोजित होली मिलन समारोह को वह बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित कर रहे थे। प्रदेश अध्यक्ष श्री कन्नौजिया ने संत गाडगे महाराज की जीवन संघर्षों व उनके संदेशों की चर्चा करते हुए कहा कि उन्होंने हर समाज को छूआ, तथा समाजिक कुरीतियों का परित्याग करने का कार्य किया है ,वह सिर्फ धोबी समाज के लिए ही नहीं सर्व समाज के लिए भी हितकारी है, सभी लोगों को उनका अनुसरण करना चाहिए, उन्होंने धोबी समाज के लोगों का आह्वान किया कि समाज को आत्म सम्मान झुकाकर नहीं जीना होगा। तथा गलत को गलत व सच को सच कहने से ही समाज का भला होगा। विशिष्ट अतिथि बी एच यू वाराणसी के प्रोफेसर डॉ. उमाशंकर कन्नौजिया ने कहा कि उच्च शिक्षा ग्रहण करने व संगठित होकर ही अपना व अपने समाज का भला किया जा सकता है। विशिष्ट अतिथि नगर पंचायत केराकत के पूर्व अध्यक्ष विजय कुमार गुप्त ने कहा कि होली एक पवित्र त्योहार है तथा लोगों में भाई चारा का संदेश मिलता है। विशिष्ट अतिथि प्रेस क्लब तहसील अध्यक्ष अब्दुल हक अंसारी ने कहा कि होली ही ऐसा पर्व है जिसमें ऊंच नीच, अमीर गरीब के बीच की खाई पट जाया करती है,होली में जो मानव को एक दूसरे को प्यार मोहब्बत का संदेश देता है, उस पर अमल करके ही समरसता,समानता व भाईचारा पैदा करना होगा। इस अवसर पर विनोद कुमार कन्नौजिया, चंदौली अध्यक्ष राम दुलारे कन्नौजिया,छेदी लाल, राजेश कन्नोजिया, संत लाल, आजाद कुरैशी, मंजय कन्नौजिया,सुबाष, डॉ. सुनील कन्नौजिया, डॉ.चन्द्र मणि,राजू कन्नौजिया, राम अवध, प्रदीप कुमार पिंकू,डॉ. दयाराम चौधरी, राधेश्याम, राम मूरत कन्नौजिया,समर बहादुर एवं राम आसरे आदि ने अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम संयोजक तहसील अध्यक्ष डॉ सुनील कुमार कन्नौजिया ने आए हुए अतिथियों को अंगवस्त्रम व मोमेंटो देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप कन्नौजिया व संचालन डॉ. संजय कुमार रजक ने किया।

![*# गुप्त रोग # धात रोग # शीघ्र पतन # लिकोरिया # बच्चेदानी में गांठ # नि:संतान # सभी रोगों का यूनानी एवं आयुर्वेदिक पद्धति द्वारा सफल इलाज # संपर्क करें - डॉ. मो. मिश्क़त खालिद गुप्त रोग विशेषज्ञ एवं कॉन्सलर (B.A.M.S {R.G.U.H.S. बैंगलोर} {F.R.S.M. [I.P.H.E.R. PUNE]} मोबाइल नंबर 9451976400, 9452016800 जी.के. हेल्थ केयर - उर्दू बाजार, रामलीला मैदान के आगे, फिरोशेपुर (गली के अंदर), जौनपुर* *# गुप्त रोग # धात रोग # शीघ्र पतन # लिकोरिया # बच्चेदानी में गांठ # नि:संतान # सभी रोगों का यूनानी एवं आयुर्वेदिक पद्धति द्वारा सफल इलाज # संपर्क करें - डॉ. मो. मिश्क़त खालिद गुप्त रोग विशेषज्ञ एवं कॉन्सलर (B.A.M.S {R.G.U.H.S. बैंगलोर} {F.R.S.M. [I.P.H.E.R. PUNE]} मोबाइल नंबर 9451976400, 9452016800 जी.के. हेल्थ केयर - उर्दू बाजार, रामलीला मैदान के आगे, फिरोशेपुर (गली के अंदर), जौनपुर*](https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEhnnVRb5MHPVoivJpn1-hAQqTE8q_Tk2y-pWWInGe6VyCugFoUDMfWg_v4awuw2mS81g3nl7o48TjhvhFhEWdYQnCiVim_-gUZpo1Rj1qx0YWcS1Zdg9HwEWqbFNNMp70-tPmtXrf_vOOoQPJkvG2SAmpAfereSoAK72v1RlzddDuIqfiORB1jU_79h/w320-h161-rw/%23%20%E0%A4%97%E0%A5%81%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%A4%20%E0%A4%B0%E0%A5%8B%E0%A4%97%20%23%20%E0%A4%A7%E0%A4%BE%E0%A4%A4%20%E0%A4%B0%E0%A5%8B%E0%A4%97%20%23%20%E0%A4%B6%E0%A5%80%E0%A4%98%E0%A5%8D%E0%A4%B0%20%E0%A4%AA%E0%A4%A4%E0%A4%A8%20%23%20%E0%A4%B2%E0%A4%BF%E0%A4%95%E0%A5%8B%E0%A4%B0%E0%A4%BF%E0%A4%AF%E0%A4%BE%20%23%20%E0%A4%AC%E0%A4%9A%E0%A5%8D%E0%A4%9A%E0%A5%87%E0%A4%A6%E0%A4%BE%E0%A4%A8%E0%A5%80%20%E0%A4%AE%E0%A5%87%E0%A4%82%20%E0%A4%97%E0%A4%BE%E0%A4%82%E0%A4%A0%20%23%20%E0%A4%A8%E0%A4%BF%E0%A4%B8%E0%A4%82%E0%A4%A4%E0%A4%BE%E0%A4%A8%20%23%20%E0%A4%B8%E0%A4%AD%E0%A5%80%20%E0%A4%B0%E0%A5%8B%E0%A4%97%E0%A5%8B%E0%A4%82%20%E0%A4%95%E0%A4%BE%20%E0%A4%AF%E0%A5%82%E0%A4%A8%E0%A4%BE%E0%A4%A8%E0%A5%80%20%E0%A4%8F%E0%A4%B5%E0%A4%82%20%E0%A4%86%E0%A4%AF%E0%A5%81%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%B5%E0%A5%87%E0%A4%A6%E0%A4%BF%E0%A4%95%20%E0%A4%AA%E0%A4%A6%E0%A5%8D%E0%A4%A7%E0%A4%A4%E0%A4%BF%20%E0%A4%A6%E0%A5%8D%E0%A4%B5%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A4%BE%20%E0%A4%B8%E0%A4%AB%E0%A4%B2%20%E0%A4%87%E0%A4%B2%E0%A4%BE%E0%A4%9C%20%23%20%E0%A4%B8%E0%A4%82%E0%A4%AA%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%95%20%E0%A4%95%E0%A4%B0%E0%A5%87%E0%A4%82%20-%20%E0%A4%A1%E0%A5%89.%20%E0%A4%AE%E0%A5%8B.%20%E0%A4%AE%E0%A4%BF%E0%A4%B6%E0%A5%8D%E0%A4%95%E0%A4%BC%E0%A4%A4%20%E0%A4%96%E0%A4%BE%E0%A4%B2%E0%A4%BF%E0%A4%A6%20%E0%A4%97%E0%A5%81%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%A4%20%E0%A4%B0%E0%A5%8B%E0%A4%97%20%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%B6%E0%A5%87%E0%A4%B7%E0%A4%9C%E0%A5%8D%E0%A4%9E%20%E0%A4%8F%E0%A4%B5%E0%A4%82%20%E0%A4%95%E0%A5%89%E0%A4%A8%E0%A5%8D%E0%A4%B8%E0%A4%B2%E0%A4%B0%20(B.A.M.S%20%7BR.G.U.H.S.%20%E0%A4%AC%E0%A5%88%E0%A4%82%E0%A4%97%E0%A4%B2%E0%A5%8B%E0%A4%B0%7D%20%7BF.R.S.M..jpeg)
