लखनऊ: एलएलबी छात्रा का शव फंदे से लटकता मिला | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
लखनऊ। आलमबाग में एलएलबी छात्रा का शव शुक्रवार को कमरे में लटकता मिला। गढ़ी कनौरा निवासी रिटायर सैन्यकर्मी रामराज की बेटी प्रियंका (23) निजी कालेज से एलएलबी की पढ़ाई कर रही थी। पिता के अनुसार सुबह वह पारा स्थित प्लॉट पर चले गए थे। घर में बेटी अकेले थी।
दोपहर करीब 1.30 बजे रामराज घर लौटे। जहां उन्हें कमरे का दरवाजा बंद मिला। कई बार दस्तक देने पर भी प्रियंका ने गेट नहीं खोला। परेशान रामराज ने बेटी के नम्बर पर कॉल की। पर, फोन नहीं उठा। इसके बाद दूसरी चाभी से गेट खोल कर रामराज घर में दाखिल हुए।
जहां उन्हें प्रियंका का शव रसोई में दुपट्टे के फंदे से लटकता मिला। इंस्पेक्टर बृजेश यादव के मुताबिक सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिवार वाले भी प्रियंका के खुदकुशी करने का कारण नहीं बता पा रहे हैं।
![]() |
Advt |