नया सवेरा नेटवर्क
लखनऊ। तालकटोरा कोतवाली में महिला ने पति के खिलाफ तीन तलाक देने का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोपी ने पांच लाख रुपये दहेज लाने के लिए कहा था। मांग पूरी नहीं होने पर पति ने पत्नी को मायके भेज दिया। जिसके बाद फोन पर तीन तलाक दे दिया। तालकटोरा चांदवाली गली निवासी महिला की शादी 25 दिसंबर 2021 में बाजारखाला निवासी मो. अजीम से हुई थी। जिसमें छह लाख रुपये का खर्च आया था। पीड़िता के मुताबिक शादी कर ससुराल पहुंचने के बाद ही उस पर दहेज लाने का दबाव बनाया जाने लगा। पति अजीम ने पांच लाख रुपये की मांग कर दी। मना करने पर मारपीट करने लगा।
कुछ दिन पूर्व अजीम धोखे से पत्नी को लेकर ससुराल पहुंचा। इसके बाद वह पत्नी को मायके में छोड़ कर चला गया। फोन करने पर दहेज लाने के बाद ही घर में घुसने की बात कही। महिला इसके लिए तैयार नहीं थी। इसके चलते अजीम ने फोन पर पत्नी को तीन बार तलाक बोल दिया। पीड़िता के का आरोप है कि अजीम ने दूसरी शादी कर ली है।
यह बात पता चलने पर महिला ने तालकटोरा कोतवाली में पति अजीम, ससुर पप्पू, सास शबाना, ननद व देवर के खिलाफ दहेज प्रताड़ना व मुस्लिम महिला विवाह पर अधिकारों का संरक्षण अधिनियम में मुकदमा दर्ज कराया है।
![]() |
Advt |
![]() |
Advt |
0 टिप्पणियाँ