![]() |
कार्यक्रम में मंचासीन शिक्षक संघ के पदाधिकारीगण। |
नया सवेरा नेटवर्क
एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर दी बधाई
जौनपुर। उप्रमाशिसंघ (सेवारत) की एक बैठक एवं होली मिलन समारोह टीडी इन्टर कालेज में सेवारत संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रमेश सिंह एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष डॉ. प्रमोद कुमार श्रीवास्तव की उपस्थिति में हुई। जिसमें उपस्थित शिक्षकों ने एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाते हुए गले मिलकर एक दूसरे को बधाई दिया। बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेश कोषाध्यक्ष डॉ. प्रमोद कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि आगामी सत्र में शत-प्रतिशत सदस्यता सुनिश्चित की जाय। प्रदेश अध्यक्ष रमेश सिंह ने शिक्षकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि सेवारत संगठन के प्रदेश नेतृत्व द्वारा तीन बड़ी शिक्षक समस्याओं जैसे पुरानी पेन्शन बहाली,कैशलेस चिकित्सा सुविधा और वित्तविहीन शिक्षकों को सम्मानजनक मानदेय सहित सात सूत्री मांगों को लेकर संघर्ष हेतु प्रदेश स्तर पर गठित शिक्षक समन्वय समिति को आगामी संघर्षों के लिए समर्थन दिया गया है। सेवारत संगठन शिक्षक हितों के लिए होने वाले किसी भी संघर्ष में सदैव बढ़कर भाग लेता रहा है और इस बार भी संघर्ष करेगा। जनपद स्तर पर लम्बित समस्याओं को लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक को पूर्व में ही सेवारत संगठन द्वारा ज्ञापन दिया जा चुका है और उनके द्वारा 15 मार्च तक समाधान हेतु आ·ाासन भी दिया गया है। यदि समाधान नहीं हुआ तो सेवारत संगठन अपने पूर्व निर्णयानुसार जनपद स्तर पर मूल्यांकन बहिष्कार करेगा। प्रदेश अध्यक्ष रमेश सिंह ने होली की शुभकामनाएं देते हुए जनपद के शिक्षकों एवं पदाधिकारीगण को ससमय सदस्यता अभियान पूर्ण करने हेतु निर्देशित भी किया। बैठक की अध्यक्षता डॉ.अतुल कुमार सिंह और संचालन ठाकुर प्रसाद तिवारी ने किया। इस अवसर पर मंडलीय अध्यक्ष सरोज कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष सैयद हसन सईद, ह्मदय नारायण उपाध्याय, दिलीप कुमार सिंह, राजेश सिंह, ओमप्रकाश सिंह,नारा गुरू, पंकज यादव,धनंनजय सिंह,इन्द्रपाल सिंह, आजम खान, समरबहादुर सिंह,अरविंद सिंह , विनय कुमार ओझा सहित सैकड़ों शिक्षक मौजूद रहे।
![]() |
विज्ञापन |
0 टिप्पणियाँ